May 25, 2024 : 8:43 PM
Breaking News
राज्य

IND vs SL LIVE Score: भारत को लगा चौथा झटका, मनीष पांडे रनआउट

विज्ञापन

08:55 PM, 20-Jul-2021

मनीष पांडे रनआउट

 भारत को लगा चौथा झटका, मनीष पांडे रनआउट

08:46 PM, 20-Jul-2021

भारत का स्कोर 100 के पार

16वें ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौके के साथ भारत के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। 16 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 107/3. मनीष पांडे 33 और सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर नाबाद हैं। 

08:35 PM, 20-Jul-2021

14 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 85/3

14 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 85/3. मनीष पांडे 31 और सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर नाबाद हैं। 

08:24 PM, 20-Jul-2021

धवन के रूप में भारत को तीसरा झटका

12वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को शिखर धवन के रूप में तीसरा झटका लगा। उन्हें धनंजय डि सिल्वा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। 38 गेंदों में 6 चौके की मदद से उन्होंने 29 रन बनाए। धवन और मनीष पांडे के बीच तीसरे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी हुई।  

08:16 PM, 20-Jul-2021

10 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 60/2

10 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 60/2. शिखर धवन 28 और मनीष पांडे 13 रन बनाकर नाबाद हैं। बता दें कि श्रीलंका ने 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 59 रन बनाए थे।

08:07 PM, 20-Jul-2021

भारत के 50 रन पूरे

आठ ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 50/2. शिखर धवन 23 और मनीष पांडे 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:00 PM, 20-Jul-2021

मनीष पांडे के पास शतक बनाने का मौका

मनीष पांडे के पास अच्छी पारी खेलने का शानदार मौका है। बता दें कि पहले वन-डे में उन्होंने 40 गेंदों पर संघर्षपूर्ण 26 रन बनाए थे। 

07:56 PM, 20-Jul-2021

पांच ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 39/2

पांच ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 39/2. शिखर धवन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। मनीष पांडे अभी खाता नहीं खोले हैं। 
 

07:52 PM, 20-Jul-2021

ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट

पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कसुन रजिथा ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (1 रन) को आउटकर पवेलियन भेजा।

07:42 PM, 20-Jul-2021

चार ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 36/1

चार ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 36/1. शिखर धवन 21 रन बनाकर खेल रहे जबकि ईशान किशन अभी खाता नहीं खोल पाए हैं। 

07:39 PM, 20-Jul-2021

पृथ्वी शॉ 13 रन बनाकर आउट

तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को पृथ्वी शॉ (13) के रूप में पहला झटका लगा। शॉ को धनंजय डी सिल्वा ने आउट कर पवेलियन भेजा।

07:27 PM, 20-Jul-2021

पृथ्वी शॉ ने लगाई चौके की हैट्रिक

पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने चौके की हैट्रिक लगाई। कसुन रजिथा के ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंदों में पर शॉ ने लगातार तीन चौके लगाए। पहले ओवर में भारत के खाते में 14 रन आए।

07:22 PM, 20-Jul-2021

भारत की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका के 275 रन के जवाब में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी करने उतरे हैं। श्रीलंका की तरफ से पहला ओवर कसुन रजिथा डाल रहे हैं।

06:52 PM, 20-Jul-2021

भारत को मिला जीत के लिए 276 रन का लक्ष्य

श्रीलंका ने दूसरे वन-डे में भारत के सामने जीत के लिए 276 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने नौ विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 65 रन चरित असलंका ने बनाए। इसके अलावा अविष्का फर्नांडो (50) और चमिका करुणारत्ने ने नाबाद 44 रनों का योगदान दिया। वहीं, भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि दीपक चाहर ने दो विकेट झटके।   
 

06:49 PM, 20-Jul-2021

लक्षन संदाकान रनआउट

आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर लक्षन संदाकान रनआउट।

Related posts

कमाई के साथ दिनभर बवाल से भी जूझा ‘पठान’, जानें कहां हुई मारपीट और सियासी जंग

News Blast

पंजाब: पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर डैनी से मिलने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

News Blast

मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडानी, दुनिया के 10वें सबेस अमीर शख्स बने

News Blast

टिप्पणी दें