May 15, 2024 : 5:49 PM
Breaking News
MP UP ,CG

प्रयागराज में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी:पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म; खून से लथपथ बच्ची डरी सहमी कोने में दुबकी रही, मां आई तो गले लिपटकर सुनाई आपबीती

प्रयागराज3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सीओ ने कहा बच्ची का मंगलवार को मेडिकल होगा। आरोपी की तलाश हो रही है।- प्रतीकात्मक चित्र - Dainik Bhaskar

सीओ ने कहा बच्ची का मंगलवार को मेडिकल होगा। आरोपी की तलाश हो रही है।- प्रतीकात्मक चित्र

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 10 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी। खेत से जब मां लौटी तो उसकी बेटी लहूलुहान घर के एक कोने में तड़प रही थी। उसने मां को पड़ोसी युवक की करतूत बताई तो उसके होश उड़ गए। मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह पूरा मामला यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम का है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

घर में बेटी को छोड़कर घास काटने खेत गई थी मां

करछना थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी यह व्यक्ति मेहनत-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार को वह सुबह मजदूरी करने चला गया था। घर पर पत्नी और 10 वर्षीय बेटी थी। शाम को महिला अपनी बेटी को घर में छोड़कर खेत में चारा काटने गई थी। इसी बीच गांव में रहने वाला कमलेश (20 साल) उसके घर पहुंच गया। उसने लड़की के साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

मां को देखते ही बिलखने लगी बच्ची

ज्यादती का शिकार हुई बच्ची को ब्लीडिंग हो रही थी। वह दर्द से तड़प रही थी, लेकिन डर के मारे जख्मी हालत में रोते हुए घर में दुबकी थी। जब मां वापस लौटी तो लड़की उससे लिपट कर रोने लगी। तब तक वह खून से लथपथ हो चुकी थी। समझाने पर लड़की ने सारी कहानी बताई। जिसे सुनकर उसकी मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करछना थाने में नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर करछना राकेश कुमार सिंह ने पीड़िता पिता के शिकायत पर कमलेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की को मंगलवार को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया

सीओ करछना राजेश यादव ने बताया कि आरोपी युवक फरार है। बच्ची के साथ घटना हुई है। उसे ब्लीडिंग हो रही थी। उसे अस्पताल भेजा गया है। मंगलवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा, आरोपी की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

MP में बंटी-बबली गैंग:युवक से पत्नी की फर्जी शादी कराई, शॉपिंग के लिए सवा लाख रुपए लेकर मिडिएटर फरार हुई; फिर लड़के को नकली पुलिस से पिटवाकर ठग दंपती भी भागे

News Blast

सिंधिया को भायी रतलामी सेंव:रतलाम में सेंव बनते हुए देखी, दुकानदार ने पैकेट गिफ्ट किया; कांग्रेस पर बोले- ये पार्टी क्वारेंटाइन, सिर्फ ट्विटर पर टिक-टिक करने में लगी हैं

News Blast

2017 में एसटीएफ की पूछताछ में विकास ने दो भाजपा विधायकों से संबंधों की बात कबूली थी, वीडियो सामने आया

News Blast

टिप्पणी दें