May 18, 2024 : 6:50 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर बाजार LIVE:सेंसेक्स 52,200 से नीचे, निफ्टी 15,650 के करीब; रियल्टी, बैंक और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: July 20 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • ग्लोबल मार्केट में भारी बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत
  • बीएसई सेंसेक्स 120 पॉइंट नीचे, एनएसई निफ्टी 50 अंक की गिरावट के साथ खुला

शेयर बाजार में बिकवाली बढ़ रही है। सेंसेक्स 52,200 से नीचे ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी 15,650 से नीचे आ गया है। छोटे और मझोले शेयरों के इंडेक्स में डेढ़ पर्सेंट से ज्यादा की कमजोरी है। FMCG को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट है। निफ्टी के रियल्टी और मेटल इंडेक्स में लगभग ढाई पर्सेंट की गिरावट है। बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स में 0.70% से 2% तक का नुकसान है।

कोविड के डेल्टा वैरिएंट के चलते नए लॉकडाउन लगने की आशंका दुनिया भर के बाजारों पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को भी वैश्विक बाजारों में हुई भारी बिकवाली के बीच घरेलू शेयर की भी कमजोर शुरुआत रही। बीएसई सेंसेक्स 120 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,432 पर खुला। एनएसई निफ्टी ने भी 50 पॉइंट की कमजोर शुरुआत दी। एनएसई का 50 शेयरों वाला यह इंडेक्स 15,703 पर खुला।

सोमवार को सेंसेक्स 586.66 अंक यानी 1.10% की गिरावट के साथ 52,553.40 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 171.00 पॉइंट (1.07%) की कमजोरी के साथ 15,752.40 पॉइंट पर रहा था। विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुझानों के बीच बाजार सोमवार को 534 पॉइंट का गैप डाउन दिया था। एनएसई निफ्टी ने भी 169 पॉइंट की कमजोर शुरुआत दी थी।

एशिया में बिकवाली का रुझान

आज भी एशिया के बाजारों में गिरावट का रुझान है। जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग आधा पर्सेंट कमजोर है। हांगकांग के हैंगसेंग में लगभग 0.70% की कमजोरी के साथ ट्रेड हो रहा है। कोरिया के कोस्पी में लगभग 0.40% की गिरावट है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में लगभग 0.20% की कमजोरी है।

अमेरिका और यूरोप में भारी गिरावट

सोमवार को अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली हुई। डाऊ जोंस 2.09% की गिरावट के साथ बंद हुआ। नैस्डैक 1.06% नुकसान के साथ बंद हुआ। S&P 500 में 1.58% की गिरावट आई। यूरोपीय बाजार भी गिरावट की मार से बचे नहीं रहे। ब्रिटेन के FTSE में 2.34% की गिरावट आई। फ्रांस का CAC 2.54% कमजोर हुआ जबकि जर्मनी का DAX 2.62% टूट गया।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, शुक्रवार 19 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 2,198 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। यानी जितने रुपए के शेयर खरीदे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने कल शुद्ध रूप से 1047 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

9.55 AM निफ्टी FMCG को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स में कमजोरी का रुझान है।

9.30 AM शेयर बाजार में कमजोरी के रुझान के बीच सेंसेक्स के 12 शेयरों में मजबूती है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

कई महीनों के बाद आज डीजल हुआ सस्ता, दिल्ली में 74.40 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा डीजल

News Blast

अबूधाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने जियो प्लेटफॉर्म में किया 5,683.50 करोड़ रुपए का निवेश, कुल निवेश 97,885.65 करोड़ पहुंचा

News Blast

इस महीने होगी देश के टॉप दो बैंकों में नए चेयरमैन और नए एमडी की नियुक्ति, सरकारी बैंकों में 13 नए ईडी भी आएंगे

News Blast

टिप्पणी दें