May 16, 2024 : 11:09 PM
Breaking News
MP UP ,CG

एक्ट्रेस करीना कपूर की किताब पर बवाल:ईसाई समाज ने बुक के “प्रेगनेंसी बाइबिल’ टाइटल नेम पर जताया आक्रोश, जबलपुर में FIR दर्ज कराने पहुंचे समाज के लोग

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Christian Society Expressed Outrage Over The Name Of Kareena’s Book “Pregnancy Bible”, People Of The Society Reached Jabalpur To Register An FIR

जबलपुर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
करीना कपूर की पुस्तक "प्रेगनेंसी बाइबिल’ का विरोध शुरू, ईसाई समाज ने शीर्षक से बाइबिल हटाने की मांग की। - Dainik Bhaskar

करीना कपूर की पुस्तक “प्रेगनेंसी बाइबिल’ का विरोध शुरू, ईसाई समाज ने शीर्षक से बाइबिल हटाने की मांग की।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के खिलाफ सर्व ईसाई समाज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वे करीना कपूर द्वारा अपनी पुस्तक का नाम “प्रेगनेंसी बाइबिल’ रखने को लेकर आक्रोशित हैं। सर्व ईसाई समाज ने मामले में ओमती थाने में लिखित शिकायत दी है। आरोप लगाया कि पुस्तक के शीर्षक से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत करने का प्रयास किया गया है।

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने प्रेग्नेंट होने पर बुक लिखी है, जिसका शीर्षक “प्रेगनेंसी बाइबिल’ है। उनकी इस किताब के शीर्षक का विरोध शुरू हो गया है। जबलपुर में सर्व ईसाई महासभा ने इस पुस्तक के नाम का विरोध किया है। ईसाई महासभा ने करीना कपूर के खिलाफ ओमती थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप लगाया है, करीना कपूर ने किताब में बाइबिल शब्द का उपयोग कर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिससे कि देश का ईसाई समुदाय आहत हुआ है। ईसाई महासभा ने मांग की है, करीना कपूर की किताब के शीर्षक से “बाइबिल’ शब्द हटाया जाए।

सर्व ईसाई महासभा ने ओमती थाने में दी शिकायत।

सर्व ईसाई महासभा ने ओमती थाने में दी शिकायत।

ओमती थाना पुलिस ने लिया आवेदन

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे सर्व ईसाई महासभा के लोगों से ओमती थाना पुलिस ने आवेदन ले लिया है। पुलिस ने आवेदन की जांच शुरू कर दी है। टीआई शिव प्रताप सिंह बघेल के मुताबिक मामला धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। शिकायत मिली है। प्रकरण के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया हूं। उनके मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, सर्व ईसाई महासभा ने चेतावनी दी है कि पुलिस ने प्रकरण नहीं दर्ज किया तो वे कोर्ट की शरण लेंगे।

खबरें और भी हैं…

Related posts

छेड़खानी का किया विरोध तो चेहरा गोद डाला:बलिया में लड़की को अकेला देख घर में घुसे दबंग ने की छेड़खानी; विरोध करने पर हाथ बांधकर चेहरे पर चाकू से किए 15 वार, लगे 20 से अधिक टांके

News Blast

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली मामले पर सुनवाई पूरी, निर्णय सुरक्षित…निजी स्कूलों और अभिभावकों की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव

News Blast

मेहरम के बगैर बड़ी संख्या में हज जा सकेंगी मुस्लिम महिलाएं; 500 सीटें रिजर्व रखी गई, 26 जून को पहली उड़ान

News Blast

टिप्पणी दें