May 18, 2024 : 4:31 PM
Breaking News
MP UP ,CG

UP में अगस्त से गांवों में कैंप करेंगी प्रियंका गांधी:कांग्रेस महासचिव बोलीं- रूठे नेताओं को मनाएंगे, पुराने लाेगों की ताकत के साथ चुनाव में मजबूती से उतरेंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Priyanka Gandhi Vadra Lucknow Visit Updates। Congress General Secretory Priyanka Gandhi Will Camp In Village From August In Uttar Pradesh

लखनऊ3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
प्रियंका गांधी वाड्रा 16 जुलाई को लखनऊ पहुंची थीं। रविवार को वे दिल्ली रवाना हो गईं। - Dainik Bhaskar

प्रियंका गांधी वाड्रा 16 जुलाई को लखनऊ पहुंची थीं। रविवार को वे दिल्ली रवाना हो गईं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगस्त माह से उत्तर प्रदेश के गांवों का रुख करेंगी। साथ ही रूठे कांग्रेसियों को मनाएंगी। प्रियंका गांधी ने कहा, अगस्त महीने से वो यूपी में कैंप करेंगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में असंतोष है, उनको तवज्जो नहीं मिल रही है। जिसको लेकर वह खुद उन नेताओं के साथ अलग से बैठक करेंगी। उन्होंने कहा कि नए लोगों को जोड़ने के साथ ही हम पुराने लोगों के मार्गदर्शन में 2022 के चुनाव में पूरी ताकत से उतरेंगे। चुनाव लड़ने के लिए पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों का स्वागत है।

पूर्व सांसद व पूर्व मंत्रियों से भी की मुलाकात
प्रियंका गांधी ने लखनऊ में गोखले मार्ग स्थित शीला कौल के आवास पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद व विधायकों से अलग-अलग से मुलाकात की। इसमें प्रदेश के पूर्व संगठन के नेता भी शामिल रहे। उन्होंने कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे कई नेताओं से भी भेंट की। उत्तर प्रदेश संगठन में अब तक किए गए कार्यों, जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है।

प्रियंका ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेश के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जनता से जुड़े मामलों पर ज्यादा से ज्यादा उनके साथ खड़े हों। उनको न्याय दिलाने में हम सबसे आगे रहें। जिससे जनता में विश्वास हो कि कांग्रेस ही है जो मौजूदा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सबसे आगे और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और रहेगी। जैसा हम लोग अभी तक करते चले आए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की तारीफ करते हुए कहा कि हम आंदोलन की बात करते हैं तो दूसरे दिन लल्लू सड़क पर उतर जाते हैं।

प्रियंका दिल्ली हुई रवाना

शनिवार को लखीमपुर में प्रियंका गांधी ने बदसलूकी का शिकार सपा प्रत्याशी की प्रस्तावक से मुलाकात की थी। महिला के साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान 8 जुलाई को भाजपा नेताओं ने बदसलूकी की थी।

शनिवार को लखीमपुर में प्रियंका गांधी ने बदसलूकी का शिकार सपा प्रत्याशी की प्रस्तावक से मुलाकात की थी। महिला के साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान 8 जुलाई को भाजपा नेताओं ने बदसलूकी की थी।

16 जुलाई को लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी रविवार सुबह दिल्ली रवाना हो गईं। पहले दिन एयरपोर्ट से लेकर हजरतगंज तक उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह हजरतगंज स्थित जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के पास डेढ़ घंटे तक भाजपा की गलत नीतियों और पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के खिलाफ मौन धरने पर बैठीं। दौरे के दूसरे दिन लखीमपुर खीरी में ब्लॉक प्रमुख की प्रत्याशी व प्रस्तावक महिला के साथ हुई हिंसा की पीड़ितों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनी। दौरे के आखिरी व तीसरे दिन प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से भेंट की और कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

लखनऊ में अजय लल्लू समेत 150 कांग्रेसी हिरासत में:फोन टैपिंग को लेकर सड़क पर उतरें कांग्रेसी, नजरबंद किए गए थे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू, लगे- मोदी और योगी मुरादाबाद के नारे

News Blast

चमकने लगा महामहिम का गांव:राष्ट्रपति के आने से पहले बदल रही उनके जन्मस्थान की सूरत, 5 साल का विकास महज 10 दिन में हुआ; अफसरों ने डाला डेरा, 24 घंटे चल रहा काम

News Blast

इंटौजा में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही हुई मौत

News Blast

टिप्पणी दें