May 12, 2024 : 1:04 AM
Breaking News
MP UP ,CG

मांगा रास्ता, मिली गोली:खेत तक पहुंचने के लिए रास्ते को लेकर दो गुटों में झगड़ा, दोनों ओर से फायरिंग; एक की मौत, दूसरा घायल

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Morena
  • Shot Fired In Two Groups Regarding The Way To Four Biswa Land, Death Of A Person From One Group, Bullet In The Leg Of The Other

मुरैना12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यशवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - Dainik Bhaskar

यशवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुरैना के चिन्नौनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में रविवार सुबह खेत पर जाने के रास्ते को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों गुटों की ओर से हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यशवीर सिंह गुर्जर पुत्र कमल सिंह गुर्जर ने गांव में रहने वाले सुरेश बघेल से 4 बिस्वा जमीन खरीदी थी। इस बात से सुरेश बघेल के परिवार के लोग नाराज थे। उनका कहना था, तुमने यशवीर को जमीन क्यों बेच दी? वहीं, जो जमीन यशवीर ने खरीदी थी, उस तक जाने के लिए रास्ता भी चाहिए था। यह रास्ता सुरेश बघेल के परिवार के अन्य सदस्यों के खेत से होकर जाता है। यशवीर ने खेत पर पहुंचने के लिए रास्ता मांगा।

सुरेश के परिवार के सदस्य इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने सुरेश बघेल से कहा, वह जमीन वापस ले। वहीं, यशवीर जमीन भी वापस देने के लिए तैयार नहीं था। इसी बात पर सुबह करीब 9 बजे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। लड़ाई के दौरान दोनों तरफ से गोली चली। एक गोली सुरेश बघेल को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है, उसी बीच सुरेश बघेल के लड़के भूरा बघेल ने यशवीर पर फायर कर दिया। गोली यशवीर के पैर में लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।

पहले विवाद हुआ, फिर चलाई गोली
दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। मामला बढ़ने पर गोलीबारी हो गई। यशवीर सिंह खेत पर जाने के लिए रास्ता देने के लिए अड़े थे। दूसरी तरफ सुरेश बघेल खेत वापस करने व रास्ता नहीं देने पर अड़े थे। चिन्नौनी थाना प्रभारी DS कुशवाह का कहना है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

इंजीनियरिंग, एलएलबी व अन्य विषयाें में स्नातक युवाओं काे स्मार्ट सिटी कराएगी इंटर्नशिप

News Blast

चमकने लगा महामहिम का गांव:राष्ट्रपति के आने से पहले बदल रही उनके जन्मस्थान की सूरत, 5 साल का विकास महज 10 दिन में हुआ; अफसरों ने डाला डेरा, 24 घंटे चल रहा काम

News Blast

मुंबई से एप्पल कंपनी का नकली माल लाकर जेल रोड पर बेच रहे थे, पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज किया

News Blast

टिप्पणी दें