May 17, 2024 : 3:24 AM
Breaking News
बिज़नेस

करोड़पति कर्मचारी:ITC में 96 कर्मचारियों को मिलती है सालाना 1 करोड़ की सैलरी, HUL में 153 लोग पाते हैं

  • Hindi News
  • Business
  • ITC Employees Salary | India ITC HUL Company Employees Receive Salary More Than Rs One Crore Per Annum

मुंबई6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • HUL और ITC में कुल मिलाकर 219 लोग 1 करोड़ से ज्यादा की सैलरी वाले हैं
  • दोनों देश में FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनियां हैं और गांवों तक पहुंच है

फास्ट मूविंग कंज्यूमजर गुड्स (FMCG) कंपनियों में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों की चांदी है। इन्हें सालाना 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की सैलरी मिलती है। देश में FMCG सेक्टर की दो प्रमुख कंपनियों हिंदुस्तान यूनिलिवर (HUL) और ITC में कुल मिलाकर 219 लोग ऐसे हैं जिनकी सैलरी सालाना 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

वार्षिक रिपोर्ट में दी गई है जानकारी

दोनों कंपनियों की वार्षिक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। इसके मुताबिक, ITC में कुल 96 अधिकारी हैं जो सालाना 1 करोड़ की सैलरी लेते हैं। HUL में ऐसे अधिकारियों की संख्या 123 है। HUL में जीएसके का मर्जर हुआ था। इसके बाद इस कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या 3,500 से ज्यादा हो गई है। इसमें 21 ऐसे अधिकारी थे जिनकी सैलरी 1 करोड़ रुपए से अधिक थी।

कई सेक्टर में शामिल हैं दोनों कंपनियां

रिपोर्ट के अनुसार, HUL और ITC दोनों कई सेक्टर में काम करती हैं। खासकर FMCG में इन दोनों की पहुंच गांवों तक है। इनके प्रोडक्ट की जमकर खपत होती है। इसमें सिगरेट, सिगार से लेकर पैकेज्ड फूड और पर्सनल केयर, अगरबत्ती जैसे तक प्रोडक्ट होते हैं। ITC तो देश में फाइव स्टार होटल तक चलाती है। यह देश में होटल के बिजनेस में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

ITC में HUL की तुलना में कम अधिकारी हैं

हालांकि इसके बावजूद ITC में HUL की तुलना में कम अधिकारी हैं जिनकी सैलरी 1 करोड़ रुपए से सालाना ज्यादा है। ITC के कुल बिजनेस में FMCG का हिस्सा 65% से ज्यादा है। इसके कुल फायदा में FMCG का फायदा 90% से ज्यादा योगदान करता है। ITC ने वित्त वर्ष 2020 में सैलरी रिस्ट्रक्चरिंग की थी। हालांकि ITC में कर्मचारियों को दिए जाने वाले इसॉप्स में कमी की गई है।

सीनियर मैनेजमेंट की सैलरी में इजाफा

वित्त वर्ष 2021 में ITC के सीनियर मैनेजमेंट की सैलरी में 51% का इजाफा किया गया था। इसमें कंपनी के चेयरमैन संजीव पुरी और कुछ और अधिकारियों का समावेश था। HUL के चेयरमैन संजीव मेहता की सैलरी पिछले साल 21% कम हो गई थी। उनकी सैलरी 15.36 करोड़ रुपए थी। 2015 में HUL में 1 करोड़ वाले कर्मचारियों की संख्या 169 थी जो अब 123 हो गई है। इसी दौरान ITC में 1 करोड़ वाले कर्मचारियों की संख्या 23 से 6 गुना के करीब बढ़कर 96 हो गई है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

1 जुलाई से अटल पेंशन योजना सब्सक्राइबर्स के खातों से अपने आप कटने लगेगी किस्त, कोरोना के चलते मिली छूट 30 जून को हो रही खत्म

News Blast

दुनिया के सबसे बड़े पेंशन फंड को मार्च तिमाही में 165 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, कोरोनावायरस महामारी के कारण 11 % गिरा फंड का वैल्यू

News Blast

मजबूत ग्लोबल संकेतों का असर, बीएसई सेंसक्स और निफ्टी में बढ़त, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में भी तेजी, टाटा मोटर्स का शेयर 4% ऊपर

News Blast

टिप्पणी दें