May 17, 2024 : 2:53 PM
Breaking News
MP UP ,CG

प्रियंका का पहले मौन फिर हमला:योगी सरकार लोकतंत्र को खत्म कर रही है और मोदी इनकी तारीफ कर रहे हैं…ये क्या हो रहा है यूपी में

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Priyanka Gandhi Vadra Lucknow Visit Update: Today Priyanka Gandhi Visit Lucknow To Address Uttar Pradesh Assembly Election 2022 After Half A Year

लखनऊ5 घंटे पहले

प्रियंका गांधी धरने पर कार्यकर्ताओं और प्रशासन से भी कोई बात नहीं कर रही हैं। जरूरी सवालों के जवाब वह पर्ची पर लिखकर दे रही हैं।

  • किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर रही हैं प्रियंका

लखनऊ पहुंचकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रिंंयका ने कहा कि यूपी में लोकतंत्र खतरे में है। सरकार ही यहां लोकतंत्र को खत्म कर रही है और प्रधानमंत्री मोदी आकर इनकी तारीफ कर रहे हैं। आखिर यूपी में ये क्या हो रहा है..

यूपी सरकार संविधान का हनन कर रही है। पुलिस और प्रशासन का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है। हम बता देना चाहते हैं कि हम लोकतंत्र के पक्ष में खड़े होने आए हैं। लोगों के साथ खड़े होने आए हैं। हम ऐसा होने नहीं देंगे।

कोरोना की दूसरी लहर में पंचायत चुनाव कराए गए। कितने अध्यापकों की मृत्यु हो गई। चुनाव में लगे कितने कर्मचारी मारे गए। तब आपने नहीं सोचा कि कोरोना है। पंचायत चुनाव में अभद्रता हो रही है। लोगों को पीटा जा रहा है। प्रशासन धमकी दे रहा है। विपक्ष भी मौन है। ऊपर से मोदी जी बधाई दे रहे हैं कि प्रदेश में बेहतरीन काम हुआ है।

इससे पहले दोपहर में लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी प्रतिमा के सामने दो घंटे तक मौन धरने पर बैठीं रहीं। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और प्रदेश में भय के माहौल के विरोध में प्रियंका ने मौन धरना दिया था।

यूपी पुलिस ने जब उनसे कोविड प्रोटोकाॅल को लेकर सवाल किए तो उन्होंने पर्ची पर लिखकर ही जवाब दिया कि पंचायत चुनाव के दौरान भी तो कोविड था।

प्रियंका डेढ़ साल बाद शुक्रवार दोपहर को लखनऊ पहुंचीं। एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक प्रियंका का जगह-जगह स्वागत हुआ। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए प्रियंका के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। प्रियंका 2 दिन लखनऊ में गोखले मार्ग स्थित कौल हाउस में रहेंगी। इस दौरान उनका जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात और बैठक का कार्यक्रम है।

किसान संगठनों के साथ बैठक कर रही है प्रियंका

शाम 6.30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी से मिलने यूपी के किसान संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे हैं। किसानों से प्रियंका की कृषि कानूनों के अलावा आवारा पशुओं से होने वाले फसल को नुकसान के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को प्रियंका की किसानों से मुलाकात तय थी लेकिन अंतिम समय में इसे बदलाव किया गया है। शनिवार को बेरोजगारों व भर्ती परीक्षाओं के छात्रों से मिलने का शेड्यूल है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को प्रियंका की किसानों से मुलाकात तय थी लेकिन अंतिम समय में इसे बदलाव किया गया है। शनिवार को बेरोजगारों व भर्ती परीक्षाओं के छात्रों से मिलने का शेड्यूल है।

प्रियंका गांधी का लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया।

प्रियंका गांधी का लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया।

लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ आई थीं प्रियंका

कांग्रेस महासचिव के आगमन को लेकर प्रदेश मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बाहर सड़क झंडे बैनर होर्डिंग से पटी है। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक करीब 28 जगह कांग्रेसी उनका स्वागत करेंगे। प्रियंका गांधी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इससे पहले 27 दिसंबर 2019 को लखनऊ आई थीं।

कल ये रहेगा कार्यक्रम

  • प्रियंका शनिवार सुबह 10:20 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंच जाएंगी, जहां वह रात 7:30 बजे तक रहेंगी।
  • कांग्रेस नेत्री शनिवार को अपनी बैठकों का दौर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी के ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात से शुरू करेंगी। शनिवार को ही वह रुकी हुई भर्तियों/प्रतियोगी छात्रों/ बेरोजगारों मंच के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी।
  • बाद में पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला एवं शहर अध्यक्षों के साथ पूर्व फ्रंटल और विभागों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी।
प्रदेश मुख्यालय दुल्हन की तरह सजाया गया है, तो बाहर सड़क झंडे बैनर होर्डिंग से पटे।

प्रदेश मुख्यालय दुल्हन की तरह सजाया गया है, तो बाहर सड़क झंडे बैनर होर्डिंग से पटे।

तस्वीरों में प्रियंका गांधी का लखनऊ का आवास

कौल हाउस में रुकेंगी, पास से होगी एंट्री

लखनऊ में अपने प्रवास के दौरान प्रियंका प्रयागराज नारायण रोड स्थित कौल हाउस में रुकेंगी। यह आवास उनके रिश्तेदार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल का है। कांग्रेस नेत्री के प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस मुख्यालय में उनकी मौजूदगी के दौरान पार्टी के स्तर से जारी किए गए पास के आधार पर ही प्रवेश की अनुमति होंगी।

लखनऊ के VVIP इलाके गोखले मार्ग का 23/2 मकान 'कौल हाउस' कहलाता है जो कि प्रियंका गांधी की दादी और देश की पूर्व PM इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का घर है।

लखनऊ के VVIP इलाके गोखले मार्ग का 23/2 मकान ‘कौल हाउस’ कहलाता है जो कि प्रियंका गांधी की दादी और देश की पूर्व PM इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का घर है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

इंदौर में बेलदार की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त:लोकायुक्त ने 3 साल पहले मारा था छापा, 18 हजार सैलरी पाने वाला नगर निगम का कर्मचारी निकला था करोड़ों का मालिक; अब ED ने संपत्ति अटैच की, 7 बार हो चुका है सस्पेंड

News Blast

अंडा नहीं खाने की बात पर भड़की युवती, सहेली छात्रा के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ी; उसकी बड़ी बहन के घर में घुसकर तोड़फोड़ की

News Blast

MP : बड़े पैमाने पर होगा प्रशासनिक फेरबदल, तबादलों पर मंथन, भ्रष्ट अधिकारियों की निकाली जा रही कुंडली

News Blast

टिप्पणी दें