May 17, 2024 : 5:20 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में:ब्राजील में सात दिन में 8756 लोगों की मौत, ब्रिटेन में छह महीने बाद एक दिन में 48 हजार से ज्यादा केस; दुनिया में मिले 5.63 लाख नए मामले

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Outbreak World Cases & Vaccination LIVE Updates; USA India Brazil France Russia Turkey UK Argentina Novel Corona Covid 19 Death Toll World Today Italy Germany Coronavirus News

लंदनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन में गुरुवार को छह महीने बाद कोरोना के सबसे ज्यादा 48,553 नए मामले सामने आए। इससे पहले इतने मामले 15 जनवरी को रिपोर्ट किए गए थे। देश में 63 नई मौतें भी रिपोर्ट की गईं। ये 26 मार्च के बाद सबसे ज्यादा हैं। गौर करने की बात है कि 19 जुलाई से ब्रिटेन में लॉकडाउन हटने जा रहा है। उससे पहले यहां मामलों में बड़ा इजाफा हो रहा है।

24 घंटों में ब्राजील में सबसे ज्यादा 1,552 नई मौतें हुईं। एक हफ्ते में यहां मौतों का आंकड़ा 8,716 हो गया है। एक दिन सबसे ज्यादा लोग भी यहीं पर रिकवर हुए। यहां 58,556 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। सबसे ज्यादा नए मामले सामने आने वाले देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर रहा। यहां पर 52,789 नए मामले सामने आए।

गुरुवार को दुनिया में मिले 5.63 नए मरीज
बीते दिन दुनिया में 5,63,174 मरीज मिले। इसके बाद दुनिया में कुल संक्रमितों की संख्या 18.97 करोड़ हो गई है। इस बीमारी से 8,607 नई मौतें रिकॉर्ड की गईं। 24 घंटे में 3,53,430 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। अब भी दुनिया के 1.24 करोड़ लोग अब भी इस बीमारी की चपेट में हैं।

थर्ड वेव आने का ऐलान
दो दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया में थर्ड वेव शुरू होने का ऐलान किया। संगठन के चीफ डॉ. टेड्रोस गेब्रेयेसस ने बुधवार को देशों को चेतावनी दी कि वे कोरोना की तीसरी लहर के शुरुआती फेज में आ चुके हैं। उन्होंने दोहराया कि सिर्फ वैक्सीन से महामारी नहीं रोकी जा सकेगी। देशों को इससे निपटने के लिए लगातार सावधानी रखनी होगी।

ब्रिटेन में रोजाना मिल रहे लगभग 30 हजार मामले
ब्रिटेन के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने 12 जुलाई तक के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, सात दिनों में 168 मौतें दर्ज की गई हैं। जबकि नवंबर 2020 में एक हफ्ते में 2,400 मौतें दर्ज की गई थीं। तब ब्रिटेन में टीकाकरण नहीं शुरू हुआ था। फिलहाल, सरकार की सबसे बड़ी चिंता बढ़ते हुए नए मरीज हैं। यहां रोजाना तकरीबन 30 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन में सात दिन में ही कोरोना के 2 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पांच दिन का लॉकडाउन लगा
सिडनी के बाद अब मेलबर्न में भी लॉकडाउन लगेगा। यहां दो दिन में लगातार 18 नए मामले सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। महामारी की शुरुआत से अब तक मेलबर्न में 4 लॉकडाउन लग चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में बीते 24 घंटों में 85 नए मामले दर्ज कराए गए हैं।

इंडोनशिया में यूएन ने पहुंचाई वैक्सीन की 15 लाख डोज
गुरुवार को इंडोनेशिया में 982 मौतें रिकॉर्ड की गईं। यहां पर सात दिनों में 6,432 लोगों की कोरोना से जान गई है। इसे देखते हुए संयुक्त राष्ट्र यहां पर वैक्सीन पहुंचाने में मदद कर रहा है। गुरुवार को यहां मॉडर्ना वैक्सीन की 15 लाख डोज पहुंचीं। इससे पहले रविवार को यहां 30 लाख डोज पहुंची थीं।

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 34,887,155 624,214 29,341,913
भारत 31,025,875 412,563 30,176,306
ब्राजील 19,262,518 539,050 17,917,189
रूस 5,882,295 146,069 5,278,976
फ्रांस 5,833,341 111,429 5,654,902
तुर्की 5,507,455 50,415
ब्रिटेन 5,281,098 128,593 4,380,030
अर्जेंटीना 4,719,952 100,695 4,345,549
कोलंबिया 4,583,442 114,833 4,335,929
इटली 4,278,319 127,84 4,109,579
खबरें और भी हैं…

Related posts

खजराना गणेश मंदिर पर राजनीति: कांग्रेस ने कहा- गर्भगृह में दिया जाए प्रवेश, क्यों वसूली जा रही इतनी रकम

News Blast

दिन में हुई हेड कॉन्सटेबल की पिटाई, शाम को कराया मेडिकल, रात में रिश्वत लेते गिरफ्तार

News Blast

US आर्मी के वापस जाते ही तालिबान आक्रामक:तालिबान का फरमान- महिलाएं अकेले न निकलें, पुरुष दाढ़ी रखें; अफगानिस्तान में कब्जे वाले इलाकों में काले नियम लागू

News Blast

टिप्पणी दें