- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- When The Married Woman Refused To Make Friendship And Relationship, The Accused Made The Video Viral, The Woman Reached The Police Station After Being Defamed
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की है FIR
ग्वालियर में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली भाभी का नहाते समय वीडियो शूट कर लिया। अब वह भाभी को उससे संबंध बनाने की धमकी देने लगा। साथ ही कहता था कि उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर देगा।
घटना किशनबाग बहोड़ापुर की है। जब महिला ने आरोपी से दोस्ती करने से इनकार कर दिया तो उसने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो गली मोहल्ले में फैला तो महिला की बदनामी हुई। महिला तत्काल बहोड़ापुर थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बहोड़ापुर के किशनबाग में रहने वाली 30 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि उसके घर के पास ही चांद खान पुत्र हाकिम खान रहता है। चांद खान आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उस पर मोहल्ले की महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म सहित अन्य मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले जब महिला नहा रही थी तो चांद खान ने उसका वीडियो बना लिया। जिस समय वह वीडियो बना रहा था, उसका दोस्त इशाक खान उसकी मदद कर रहा था। जैसे ही महिला की नजर उस पर पड़ी तो आरोपी भाग गया। उस घटना के कुछ दिन बाद चांद खान ने उससे दोस्ती करने और संबंध बनाने के लिए कहा। जब उसने उसकी बात मानने से इनकार किया तो आरोपी ने धमकाया कि वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। इस धमकी के बाद भी महिला ने उसकी कोई बात नहीं मानी और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इस पर अगले दिन आरोपी ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो गली मोहल्ले के लड़कों के वॉटसएप ग्रुप पर कुछ ही मिनट में फैल गया। जिससे महिला की बदनामी होने लगी। पर महिला ने बिना डरे आरोपी की शिकायत बहोड़ापुर थाने में की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
-
सिर्फ साफ-सफाई के लिए खुले सिनेमाघर: राज्य सरकार के आदेश पर प्रदेश में 110 दिन बाद सिनेमाघर, टॉकीज में पर्दा तो उठा पर फिल्म नहीं चली
- कॉपी लिंक
शेयर
-
सहेली का पिता कर रहा ब्लैकमेल: नौकरी लगवाने लिए थे दस्तावेज, बनवा लिया मैरिज सार्टिफिकेट, अब संबंध बनाने के लिए कर रहा ब्लैकमेल, 9 दिन पहले हुई है युवती की शादी
- कॉपी लिंक
शेयर
-
ग्वालियर में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक फंसे: बच्चों के नाम से जॉब कार्ड बनाकर सरकार को लगाया हजारों रुपए का चूना, EOW ने दर्ज की FIR
- कॉपी लिंक
शेयर
-
इंटरस्टेट नकली नोट रैकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार: ग्वालियर से मुम्बई, आंध्रप्रदेश, UP, बिहार तक फैला है नकली नोटों का रैकेट, 3 आरोपियों से 2.33 लाख रुपए के नकली नोट बरामद
- कॉपी लिंक
शेयर