May 6, 2024 : 8:50 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

14 जुलाई का राशिफल:आज 2 शुभ योग; मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को मिल सकता है बोनस, तरक्की के योग भी हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (14th July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष और धनु राशि वाले लोगों को नहीं मिल पाएगा सितारों का साथ; नई योजनाएं कामयाब नहीं होंगी, कागजी कामों में रहें सावधान

14 जुलाई, बुधवार को चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में रहेगा। इससे चंद्रमा और बृहस्पति का दृष्टि संबंध होगा। जिससे स्थिर और गजकेसरी राजयोग बन रहा है। इन 2 शुभ योगों का फायद कई लोगों को मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज का ग्रह गोचर कर्क राशि वाले लोगों के पक्ष में हैं। जिससे इस राशि वालों के लिए फायदे वाला दिन रहेगा। वृश्चिक राशि वाले लोगों के मुश्किल काम अचानक पूरे होंगे। कोर्ट केस भी सुलझ सकता है। मीन राशि वाले लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को बोनस या तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।

आज वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों की जॉब और बिजनेस पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इन 7 राशि वालों के कामकाज तो पूरे होंगे, लेकिन रुकावटें भी आएंगी। इनके अलावा मेष और धनु राशि वाले लोगों को सितारों का साथ नहीं मिल पाएगा। योजनाएं पूरी नहीं होंगी और कागजी कामों में सावधान रहने का दिन है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज वित्तीय संबंधी कार्यों पर अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। नजदीकी मित्रों तथा रिश्तेदारों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास ना करें ना ही उनकी बातों में आए। क्योंकि आपको नुकसान हो सकता है। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ परिवार की व्यवस्था पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर आपकी उपस्थिति जरूरी है। क्योंकि जरा सी लापरवाही कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बिगाड़ सकती है। इस समय आपकी कोई भी नई योजना कामयाब नहीं होगी। इसलिए वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान रखें।
लव- घर परिवार की व्यवस्था बनाए रखने में आपका उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों से दूर ही रहें तो उचित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- अध्यात्म और धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आपकी प्रतिभा और क्षमता को दूसरे के समक्ष जाहिर होने के अवसर भी बनेंगे। बच्चों की सकारात्मक गतिविधियों की वजह से सुकून बना रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ संबंध खराब ना हो। और इसके लिए आपको ही उचित प्रयास करने होंगे। कहीं भी पैसा निवेश करने से किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य कर लें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर ध्यान रखें कि सहयोगी और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब ना हो। साझेदारी के बिजनेस में भी आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। नौकरी पेशा लोगों का उच्च अधिकारियों के साथ उचित तालमेल बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में किसी व्यक्तिगत बात की वजह से तनाव आ सकता है। छोटी-मोटी बातों को तुलना दें।
स्वास्थ्य- गैस और पेट में दर्द जैसी शिकायत महसूस होगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- किसी भी कार्य में दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। आपको नई संभावनाएं मिलने वाली है। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखकर काम करने से आपकी बहुत सी परेशानियों का हल निकलेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखें। क्योंकि कोई भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना नहीं है। बल्कि नुकसान की स्थिति बन रही है। तनाव हावी ना होने दें, इसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- पैतृक व्यवसाय से संबंधित कामों में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। परिवार के बड़े लोगों का सहयोग व सलाह आपको काम करने में मदद करेगा। इस समय साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी लाभदायक स्थितियां बन रही हैं।
लव- विवाहित जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इस समय किसी प्रकार के इंफेक्शन की संभावना लग रही है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- ग्रह गोचर आपके पक्ष में हैं। आप अपने आत्मबल व आत्मविश्वास द्वारा किसी विशेष मुकाम को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। इस समय अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं, ये आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक भी रह सकता है। इसलिए अपने व्यवहार के प्रति मनन और चिंतन भी जरूर करें। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे जैसी प्रवृत्ति से दूर रहें।
व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। अपनी गतिविधियों और योजनाओं को किसी के सामने उजागर ना करें। अन्यथा कोई आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें।
लव- वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से दूरियां आएंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपको यह मैसेज दे रही है, कि अपने बारे में सोचें और अपने लिए ही काम करें। इस समय कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी।
नेगेटिव- परंतु साथ ही ग्रह स्थिति यह भी हिदायत दे रही है कि अहम और गुस्से की स्थिति अपने स्वभाव में ना आने दें। इससे नजदीकी लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें।
व्यवसाय- काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई है वे सकारात्मक साबित होंगी। कार्य प्रणाली में भी सुधार आएगा। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर आज अत्यधिक कार्यभार रह सकता है।
लव- पारिवारिक जीवन सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि जैसी वंशानुगत परेशानी है तो लापरवाही ना करें और उचित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। इस समय किसी भी फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। इस समय ग्रह स्थिति आपके आत्मबल और मनोबल को बढ़ाने में सहयोग कर रही है।
नेगेटिव- किसी भी योजना को बनाते समय दूसरों के निर्णय को ज्यादा प्राथमिकता ना दें। अन्यथा आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं। अपने भाइयों अथवा नजदीकी संबंधियों के साथ आज किसी तरह के वाद-विवाद की भी स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अभी गतिविधियां पहले जैसी ही चलेंगी।। ज्यादा सुधार आने की उम्मीद नहीं है। लेकिन धैर्य और संयम से आप व्यवस्था को उचित बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान दें कि फाइल वर्क में गलती होने की आशंका है।
लव- जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। गरिष्ठ और तला-भुना खानपान लेने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- सामाजिक दायरा बढ़ेगा। तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। अगर कोर्ट के संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। बच्चों तथा परिवारजनों के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- आर्थिक पक्ष को ठीक रखने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कुछ लोग आपकी उपलब्धियों से जलन करते हुए आपकी मानहानि करने की कोशिश करेंगे। इसलिए इन सबकी तरफ से चौकन्ना रहना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें। पेमेंट कलेक्ट करने का उत्तम समय है। परंतु अधिक कामयाबी की चाह में किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें। राजकीय काम थोड़ी सी बाधाओं के उपरांत पूरे हो जाएंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में सुधार आएगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। अपने कैरियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। कुछ समय खुद के लिए भी व्यतीत करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों को किसी के समक्ष शेयर ना करें। कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको आशातीत सफलता मिलेगी। कोई बहुत ही मुश्किल काम अचानक ही संभव हो जाने से मन में प्रसन्नता और सुकून रहेंगे।
नेगेटिव- अपनी वस्तुएं, दस्तावेज आदि संभालकर रखें। क्योंकि चोरी होने या खोने की स्थिति बन रही है। अगर घर के रखरखाव और साज-सज्जा संबंधी योजनाएं बन रही है तो बजट का ध्यान रखना जरूरी है। अन्यथा लोन लेने जैसी स्थिति भी बन सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां ठीक से चलती रहेंगी। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत निश्चित है। कोर्ट केस संबंधी कोई मामला है तो वह सुलझ सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने कामों में लापरवाही ना करें।
लव- व्यवसायिक तनाव का असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दे। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की वजह से परेशान रहेंगे। जिसकी वजह असंयमित खान-पान और दिनचर्या ही है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- कुछ विशेष लोगों के संपर्क में आने से आपकी विचार शैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अपने काम के प्रति बहुत अधिक जागरूक रहना और एकाग्रता रखना आपको निश्चित ही सफलता देगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा आपकी आलोचना होने से आपका मन आहत होगा। इसलिए किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें ना ही अपनी योजनाओं को शेयर करें। इस समय खर्चों की अधिकता भी बनी रहेगी। उचित बजट बनाकर रखें।
व्यवसाय- साझेदारी के बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। जरा सी गलतफहमी संबंधों में दरार डाल सकती हैं। नौकरीपेशा लोग अकाउंट संबंधी काम बहुत ही सावधानी से करें। अपने दस्तावेज भी संभालकर रखें।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान हावी हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- आज लंबे समय से चल रही किसी चिंतां से राहत मिल सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करने पर उचित समाधान भी मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियों का भी निर्माण करेगी।
नेगेटिव- धन संबंधी किसी मामले पर वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने की आशंका है। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थिति को संभाले। संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती हैं। परंतु किसी विश्वसनीय मित्र के साथ विचार विमर्श करने से समस्या का समाधान भी मिल जाएगा।
व्यवसाय- बिजनेस में काम को लोड और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घर परिवार की उलझनों की वजह से कुछ समस्याएं भी बनी रहेगी। इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। हालांकि स्टाफ और कर्मचारियों का उचित सहयोग रहेगा।
लव- पारिवारिक व्यवस्था में सुधार आएगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है।
स्वास्थ्य- गला खराब और बुखार जैसी समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज आपको जल्दी स्वस्थ करेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- आज का दिन दूसरों की मदद और सहयोग में व्यतीत होगा। और ऐसा करके आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से संबंधियों और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक ही किसी मुद्दे पर वाद विवाद बढ़ सकता है। ज्यादा गुस्से और आवेश में आना परिस्थितियों को और अधिक उलझा सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी तरह की बहस जैसे मामलों में ना उलझें।
व्यवसाय- कमीशन संबंधी कामों में सावधानी रखें। इस समय जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। कुछ लोग आपकी विनम्रता का गलत फायदा भी उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सचेत रहें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।
लव- घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। विवाहेत्तर संबंध ना उपजने दें।
स्वास्थ्य- गर्मी से अपना बचाव रखें। घबराहट और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- वाहन अथवा किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी संबंधी योजना बनेगी। आज आप किसी भी मुश्किल काम को अपनी मेहनत द्वारा हासिल करने की क्षमता भी रखेंगे। बातचीत के माध्यम से कई परेशानियों का भी हल मिलेगा।
नेगेटिव- अपने नजदीकी संबंधों पर विश्वास रखना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। कभी-कभी आप मनोनुकूल काम ना बनने से व्याकुल हो जाते हैं। यह समय धैर्य रखने का है। खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें।
व्यवसाय- नौकरीपेशा लोगों को किसी तरह के बोनस या तरक्की मिलने की संभावना है, इसलिए अपने काम को पूरी मेहनत और तसल्ली से करें। व्यवसायिक गतिविधियों में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। अचानक ही किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

खबरें और भी हैं…

Related posts

खेल-खेल में ऐसे रहें फिट: वजन घटाने और बॉडी को शेप में रखने के लिए रस्सीकूद, जुम्बा और स्पोर्ट्स एक्टिविटी अपने रूटीन में शामिल करें

Admin

पुरुषोत्तम मास में दान-पुण्य करने की परंपरा, किसी जरूरतमंद को अपनी शक्ति के अनुसार धन और अनाज देने से दानी के पूरे परिवार को मिलता है पुण्य

News Blast

डॉक्टर्स ने मरीज की आंख से निकाला 20 जिंदा कीड़ों का एक गुच्छा, एक साल से परेशान था मरीज

News Blast

टिप्पणी दें