May 18, 2024 : 12:08 PM
Breaking News
MP UP ,CG

UP में अब रात 10 बजे तक खुले रहेंगे बाजार:नाइट कर्फ्यू का वक्त 1 घंटा कम किया, अब रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगा; प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन अभी जारी रहेगा

लखनऊ6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अब प्रदेश के करीब 20 लाख रिटेलर को इसका लाभ मिल सकेगा। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

अब प्रदेश के करीब 20 लाख रिटेलर को इसका लाभ मिल सकेगा। (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश में बाजार अब रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। नाइट कर्फ्यू रात 9 की बजाए अब 10 बजे से शुरू होकर सुबह 6 बजे तक रहेगा। यानी, कर्फ्यू में एक घंटे की राहत मिली है। हालांकि, वीकेंड कर्फ्यू (शनिवार-रविवार) में ढील नहीं दी है। यह पहले की तरह ही लागू रहेगा। प्रदेश में कोरोना के कम होते केस के बाद रविवार को टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने यह फैसला लिया है।

20 लाख कारोबारियों को होगा फायदा
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 20 लाख रिटेल कारोबारियों को फायदा होगा। क्योंकि, शाम के वक्त अच्छा रिस्पांस मिलता है। लखनऊ, वाराणसी, नोएडा, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा जैसे बड़े शहरों में शाम के वक्त ही लोग खरीददारी करने निकलते हैं।

21 जून से खुले हैं मॉल और रेस्टोरेंट
यूपी सरकार ने 21 जून से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रेस्टोरेंट और मॉल को 50% क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी थी। इसके साथ ही पार्क, स्ट्रीट फूड खोलने की भी अनुमति 21 जून से दे दी गई थी।

शादी में 25 मेहमान, शव यात्रा में 20 को ही इजाजत
हालांकि, अभी सरकार ने शादी समारोह और अन्य आयोजनों में लोगों की संख्या नहीं बढ़ाई है। कार्यक्रमों में एक समय में अधिकतम 25 लोग ही इकट्ठा हो सकेंगे। उन्हें दो गज की दूरी, सैनिटाइजर जैसे बचाव के इंतजाम का पालन करना होगा। वहीं, शव यात्रा में अधिकतम 20 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे।

प्रदेश में 6 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट, 3 करोड़ को लग चुके हैं टीके
प्रदेश में 24 घंटे में 2.40 लाख कोविड सैंपल की जांच की गई। इसमें 125 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वर्तमान में प्रदेश में 1,594 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6% हो गई है। अब तक 16 लाख 83 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं, प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 6 लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है। पिछले दिनों में 29 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। अब तक 3 करोड़ 71 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

छेड़खानी का किया विरोध तो चेहरा गोद डाला:बलिया में लड़की को अकेला देख घर में घुसे दबंग ने की छेड़खानी; विरोध करने पर हाथ बांधकर चेहरे पर चाकू से किए 15 वार, लगे 20 से अधिक टांके

News Blast

कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में 15 हजार से भी कम मामले, 235 की मौत, सक्रिय मरीज घटकर 2 लाख से नीचे

News Blast

वैक्सीनेशन का दूसरा चरण: फ्रंटलाइन वर्कर्स में पहला टीका पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र को लगाया, बोले- कोरोना से लोगों को मरते देखा है

Admin

टिप्पणी दें