May 16, 2024 : 12:51 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

स्पेस टूरिज्म की नई राह:वर्जिन गैलेक्टिक की पहली स्पेस ट्रिप, अरबपति ब्रैन्सन आज छुएंगे अंतरिक्ष, 6 यात्रियों में एक भारत की बेटी भी

  • Hindi News
  • International
  • Virgin Galactic’s First Space Trip, Billionaire Branson Will Touch Space Today, India’s Daughter Is Also One Of The 6 Passengers

न्यूयॉर्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
इस मिशन में भारत की बेटी सिरिशा भी उड़ान भरेंगी और अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद तीसरी भारतीय महिला बन जाएंगी। - Dainik Bhaskar

इस मिशन में भारत की बेटी सिरिशा भी उड़ान भरेंगी और अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद तीसरी भारतीय महिला बन जाएंगी।

ब्रिटिश बिजनेसमैन और वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ड ब्रैन्सन 11 जुलाई को बतौर मिशन स्पेशलिस्ट स्पेसशिप-2 यूनिटी पर सवार होकर स्पेस की सैर करेंगे। अगर यह फ्लाइट सफल होती है, तो यह पृथ्वी की कक्षा के भीतर यानी सबऑर्बिटल टूरिज्म के नए रास्ते खोलेगी।

इस मिशन में भारत की बेटी सिरिशा भी उड़ान भरेंगी और अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद तीसरी भारतीय महिला बन जाएंगी। इस उड़ान में ब्रैन्सन और बाकी यात्रियों को करीब 4 मिनट तक भारहीनता का अनुभव होगा। वे अंतरिक्ष से पृथ्वी को देख पाएंगे। इसके बाद स्पेसपोर्ट (न्यू मैक्सिको) के रनवे पर उतर जाएगा।

15 किमी बाद रॉकेट से अलग होगा यूनिटी

ऐसा होगा केबिन : यूनिटी का केबिन कुछ ऐसा होगा। हर सीट खिड़की से लगी हुई है, जिससे यात्री बाहरी नजारा देख सकेंगे।

वीएसएस यूनिटी किसी रॉकेट का हिस्सा नहीं है बल्कि वह कंपनी के वीएमएस ईव पर सवार होकर उड़ान भरेगा। 15 किमी ऊपर जाने के बाद यूनिटी अलग होगा और उसका इंजन मैक-3 (3704.4 किमी/घंटा) की रफ्तार से 90-100 किमी ऊंचाई तक जाएगा।

कौन-कौन जा रहा अंतरिक्ष

ब्रैन्सन के साथ वर्जिन गैलेक्टिक के चीफ एस्ट्रोनॉट इंस्ट्रक्टर बेथ मोजेज, कंपनी के लीड ऑपरेशंस इंजीनियर कोलिन बेनेट, सरकारी मामलों और रिसर्च की वाइस प्रेसिडेंट सिरिशा बांदला सहित 6 यात्री होंगे। चार पायलट भी हैं। फ्लाइट के लिए 22 क्रू मेंबर्स यानी कर्मी दल होंगे। इधर, गुंटूर में सिरिशा के दादा डॉ. रागैया ने कहा कि वे बहुत खुश और उत्साहित हैं।

रिचर्ड ब्रैन्सन

रिचर्ड ब्रैन्सन

सिरिशा बांदला

सिरिशा बांदला

फ्लाइट प्रोग्राम

कबः 11 जुलाई, रविवार शाम 6 बजे (भारतीय समयानुसार)

कहां सेः स्पेसपोर्ट अमेरिका, न्यू मैक्सिको

ऊंचाई छुएगा: 90 से 100 किमी तक

फ्लाइट अवधिः 2.5 घंटे होगी

खबरें और भी हैं…

Related posts

शिक्षिका और बेटे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लक्जरी बस में गैस रिसाव से दम घुटने का शक

News Blast

US में फायरिंग की घटना:इंडियानापोलिस में मारे गए 8 लोगों में 4 सिख थे; जिस वेयरहाउस में फायरिंग हुई वहां के 90% कर्मचारी इंडियन-अमेरिकन

News Blast

अनलॉक होते ही नौकरियों में अप्रत्याशित उछाल, 3 महीने गिरावट के बाद मई में 30 लाख को मिली नौकरी 

News Blast

टिप्पणी दें