May 5, 2024 : 7:47 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

11 जुलाई का राशिफल:रविवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग; मेष, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (11th July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • आज कर्क और मीन राशि वाले लोगों को नहीं मिल पाएगा सितारों का साथ, खर्च बढ़ने और नुकसान के भी योग बन रहे है

11 जुलाई, रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का योग बन रहा है। साथ ही सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि शुभ योग भी रहेंगे। सितारों की इस स्थिति का फायदा कई लोगों को मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों की तारीफ होगी और जोखिम भरे कामों में भी फायदा मिलेगा। कन्या राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। कामकाज में अच्छे मौके मिल सकते हैं। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी खुश रहेंगे और बिजनेस में भी फायदा मिलेगा। साथ ही कुंभ राशि वाले नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं।

आज कर्क राशि वालों को मेहनत का फायदा नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। खर्चा भी बढ़ा हुआ रहेगा। मीन राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। नुकसान के योग भी बन रहे हैं। इनके अलावा आज वृष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। परंतु भावनाओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कोई भी निर्णय प्रैक्टिकल होकर लें, इससे उत्तम रिजल्ट मिलेंगे। रिस्क संबंधी कार्यों में आपको विशेष फायदा होने वाला है।
नेगेटिव- अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। किसी व्यक्ति द्वारा गलतफहमी उत्पन्न करने से आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। साथ ही किसी नजदीकी दोस्त के साथ भी संबंध खराब होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने गुस्से पर काबू रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में बनाई गई योजनाओं का अच्छा फल मिलेगा। किसी कर्मचारी या सहयोगी के साथ चल रहा पुराना मतभेद दूर होगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट के प्रति उचित योगदान देने से सराहना मिलेगी।
लव- व्यस्तता के बावजूद घर परिवार को प्राथमिकता देना वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन और छाती में जलन जैसी दिक्कत रह सकती है। दवाइयों की बजाय प्राकृतिक चीजों से अपना इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- परिवार और फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। साथ ही किसी योजना के क्रियान्वित होने से मन में खुशी और सुकून रहेगा। कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपको आत्मिक खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- परंतु निर्णय लेने में इतना अधिक समय ना लगाएं कि उपलब्धि आपके हाथ से निकल जाए। मामा पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी वाणी और जिद्दी स्वभाव पर काबू रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों पर निवेश करने के अभी समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। वर्तमान कार्य प्रणाली पर ही ध्यान दें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपनी मानसिक स्थिति को नियंत्रित रखें।
लव- व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मनोरंजन आदि पर समय खराब ना करें। पति-पत्नी का आपस में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार बना रहेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ो में दर्द और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या बढ़ सकती है। अपनी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को गंभीरता से लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को आप काफी हद तक व्यवस्थित कर लेंगे। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार की सुरक्षा के लिए भी आप कुछ बेहतरीन नियम बनाएंगे।
नेगेटिव- आपका कोई सामान खो सकता है या चोरी हो सकता है। अपने चीजों की स्वयं देखभाल करें। बच्चों को किसी प्रकार का निर्णय लेने में आपका सहयोग जरूरी है। इससे उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। अपने स्वभाव को संयमित रखना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में लापरवाही ना बरतें। इस समय कामकाज में भी बदलाव करने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।
लव- जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर का माहौल भी सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- खांसी जुकाम जैसी हल्की परेशानी को भी गंभीरता से लें। और अपना उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- अपने सपनों और उम्मीदों को साकार करने का दिन है। परंतु दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुनें और अमल करें। प्रकृति आपके लिए शुभ अवसर बना रही हैं। साथ ही रुका हुआ कोई सरकारी काम भी हल हो सकता है।
नेगेटिव- पैसा आने के साथ-साथ खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार और व्यवसाय पर ना होने दें। कर्मचारियों से संबंध खराब ना करें। उनका सहयोग आपके लिए जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर की गई मेहनत के उचित परिणाम ना मिलने से मन में कुछ चिंता बनी रहेगी। परंतु मीडिया और रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोग अच्छा काम करने की वजह से मुनाफा कमा सकते हैं।
लव- प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इनकी वजह से घर की व्यवस्था भंग हो सकती है। पति-पत्नी में उचित सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गिरने या चोट लगने की आशंका है। बेहतर होगा कि आज ड्राइव ही ना करें।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित होती जा रही है। आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः आपके पक्ष में है।
नेगेटिव- फोन और मित्रों में ही व्यस्त रहकर अपना समय व्यर्थ ना करें। कभी-कभी आपकी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास आपको धोखा दे सकते हैं। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में अभी ज्यादा सुधार की संभावना नहीं है। परंतु फिर भी जरूरत अनुसार काम बनते जाएंगे। व्यक्तिगत संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। जमीन-जायदाद संबंधी उत्तम डील होने की भी संभावना है।
लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अविवाहित व्यक्तियों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ गर्मी के कारण सिर दर्द और थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में उचित परिणाम हासिल होंगे। आज कोई सपना साकार होने वाला है इसलिए खूब मेहनत से काम करें। इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए कई शुभ अवसर प्रदान करने वाली है।
नेगेटिव- इसकी वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। क्योंकि इस वजह से कई कार्यों में विलंब हो सकता है। अपनी बोलचाल का लहजा नर्म रखें। कटु शब्दों के प्रयोग से कुछ लोगों में नाराजगी उत्पन्न हो सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर सहयोगियों का काम के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। बाहरी स्रोतों से चल रही बातचीत का भी आज उत्तम परिणाम सामने आएगा। शुभ अवसर मिलने की भी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अगर कोई बदलाव संबंधी अवसर मिले तो तुरंत हासिल करना चाहिए।
लव- व्यस्तता के बावजूद घर परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगी। जिससे सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। उचित खानपान और आराम लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आप पर बना रहेगा। उनका आदर सत्कार बनाए रखें। संतान की तरफ से भी चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका गुस्सा और जल्दबाजी आपके तथा आपके परिवार के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देते हैं। अपनी इन कमियों पर अंकुश लगाएं। खर्चों की अधिकता रहेगी। इसलिए अपने बजट को भी ध्यान में रखकर चलना जरूरी है।
व्यवसाय- नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से बॉस तथा उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मीडिया व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। वर्तमान व्यवसाय में जो कार्य चल रहे हैं, उनसे उचित लाभ होने वाला है।
लव- परिवारजनों के साथ भी कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। समय अनुसार अपना चेकअप करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। इसलिए आराम और मौज मस्ती में ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्रचित्त रहें। घर में भी नवीनीकरण साज-सज्जा को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी तथा पारिवारिक सदस्यों में उत्साह का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी कार्य करते समय लापरवाही ना करें। क्योंकि चोरी होने या किसी प्रकार के नुकसान होने की स्थिति बन रही है। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। अपने निकट संबंधियों के साथ रिश्तों में मधुरता बनाकर रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते वक्त पूरा ध्यान रखें कि जरा सी लापरवाही बड़ा नुकसान दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कोई टारगेट हासिल हो जाने से मान-सम्मान और तरक्की मिलने की भी संभावना है।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में गलतफहमियां ना आने दें। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना ही उचित है।
स्वास्थ्य- तनाव का प्रभाव आपकी पाचन प्रणाली पर भी पड़ेगा। योग का सहारा लें तथा हेल्थी खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। अपने संपर्कों को बढ़ाएं। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के कार्यों में भी फायदेमंद डील हो सकती है। मन मुताबिक कार्य बनते जाने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती है। साथ ही कुछ पुरानी नकारात्मक बातों की वजह से नजदीकी संबंधों में भी खटास आएगी। इसलिए अपने विचारों पर मनन भी करते रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। क्योंकि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। मशीनरी, फैक्ट्री आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं।
लव- प्रेम प्रसंगों में भावनात्मक दूरियां आ सकती है। इसलिए अपना व्यवहार मधुर बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- कभी-कभी मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आप जिस कार्यों को लेकर प्रयासरत थे, आज उन कार्यों का पूर्ण होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए कर्म प्रधान भी होना पड़ेगा।
नेगेटिव- कोई पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा रुक जाने से मन परेशान रहेगा। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय ना लें। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति भी परेशानी का कारण बन जाती हैं। अपने विचारों में लचीलापन बनाकर रखें।
व्यवसाय- आज मार्केटिंग संबंधी कामों और संपर्कों को और ज्यादा मजबूत करने में अपना समय लगाएं। बाहरी स्रोतों से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपने पेपर और डॉक्यूमेंट कंप्लीट रखें। कोई इंक्वायरी आदि होने की स्थिति बन रही है।
लव- पति-पत्नी दोनों ही अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ थकान की वजह से कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसलिए अपनी उर्जा का भरपूर उपयोग करें। दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभ की स्थितियां बन रही है। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- बहुत ज्यादा सोच-विचार करने में समय ना लगाएं। तथा अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। परंतु साथ ही आय की स्थिति भी बेहतर होने से परेशानी महसूस नहीं होगी।
व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन आपके लिए बिजनेस संबंधी नए सोर्स बनाएगा। इसलिए लोगों के संपर्क में ज्यादा से ज्यादा रहें। इस समय कार्य प्रणाली में भी कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं।
लव- प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण भी सकारात्मक रहेगा। मन और माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ेगी। काम के साथ-साथ आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजनाएं बना लें। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल है, आपके काम बेहतरीन तरीके से बनते जाएंगे। अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
नेगेटिव- परंतु भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इस वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। तथा घर के बुजुर्गों को भी आपकी देखभाल की जरूरत है। इसलिए उनका भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में माल से संबंधित कोई कंप्लेंट आने से नुकसान हो सकता है। इसलिए कर्मचारियों की गतिविधियों और माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति भी ध्यान रखें कि कोई काम गलत होने से अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है।
लव- दोस्तों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर संबंधित प्रोग्राम बनेगा। जिससे सबको खुशी और प्रफुल्लता रहेगी। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 6

खबरें और भी हैं…

Related posts

इजराइल ने सिर्फ 3800 रु. की कोरोना किट बनाई, फूंक मारने पर एक मिनट में बता देती है कि आप पॉजिटिव हैं या नहीं

News Blast

चेहरे पर बढ़ती उम्र के असर को कम करने वाला फेशियल योग, यह चेहरे की मांसपेशियों में ऑक्सीजन का सर्कुलेशन और स्किन की चमक बढ़ाता है

News Blast

वर्कआउट करते समय मास्क हटा सकते हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें, मास्क लगाएं तो एक्सपर्ट की ये 5 बातें ध्यान रखें क्योंकि खतरा टला नहीं है

News Blast

टिप्पणी दें