May 18, 2024 : 8:27 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

नशे का सौदागर गिरफ्तार:लाॅकडाउन में काम नहीं मिला तो गांजा लाकर बेचने लगा, डेढ़ किलो बरामद

फरीदाबाद10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद। गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी।

लाॅकडाउन में काम नहीं मिला तो एक व्यक्ति नशे का सौदागर बन गया। लेकिन ज्यादा समय तक उसका यह धंधा नहीं चल पाया और क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी नीरज को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली। वह स्कूटी से किसी को गांजा देने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह घबरा गया। इसके बाद पुलिस को संदेह हो गया। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो स्कूटी से 1.5 किलो गांजा बरामद हुआ। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ खेड़ी पुल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कोई नियमित काम नहीं मिलने से वह इस धंधे में आ गया। आरोपी कम समय में अधिक पैसे कमाने के चक्कर में कुछ दिन पहले ही कोसीकलां से किसी अनजान व्यक्ति से गांजा खरीद कर लाया था। कुछ गांजा आरोपी ने खुद पी लिया तथा कुछ लोगों को बेच दिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

मुख्यमंत्री की चौथी पारी में मन की नहीं कर पा रहे शिवराज, बोले- जब भी मंथन होता है अमृत निकलता है और विष शिव पी जाते हैं

News Blast

15 राज्यों के 50 से ज्यादा जिलों में केंद्र की हाई लेवल टीमें तैनात, स्थानीय प्रशासन को मदद करेंगी; यहां केस तेजी से बढ़े

News Blast

1 लाख करोड़ के खजाने वाले पद्मनाभ मंदिर में पैसों की किल्लत, दान की कमी से रोजमर्रा के कामों पर असर, सरकार और राजपरिवार से मांगी जाएगी मदद

News Blast

टिप्पणी दें