May 25, 2024 : 6:34 AM
Breaking News
खेल

ICC के चीफ एग्जीक्यूटिव की छुट्टी:मनु साहनी को CEO पद से हटाया गया; 1 साल से सहकर्मियों के साथ कर रहे थे बुरा बर्ताव

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • ICC Asks CEO Manu Sawhney To Leave Organisation At Immediate Effect, George Allardice To Continue As Acting CEO

दुबईएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
मनु साहनी का कार्यकाल 2022 में पूरा होने वाला था। उन पर कई आरोप लगे थे। इसके बाद उन्हें हटा दिया गया। - Dainik Bhaskar

मनु साहनी का कार्यकाल 2022 में पूरा होने वाला था। उन पर कई आरोप लगे थे। इसके बाद उन्हें हटा दिया गया।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) मनु साहनी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। जॉर्ज अलार्डिस उनकी जगह एक्टिंग CEO बने रहेंगे। उन पर सहकर्मियों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगा है। ऑडिट फर्म प्राइसवाटर हाउसकूपर्स के इंटरनल इन्वेस्टिगेशन में मनु साहनी की बातें खुलकर सामने आईं। उनका कार्यकाल 2022 में पूरा होने वाला था।

ICC ने बयान में कहा कि साहनी को निकाल दिया गया है। उन पर कई आरोप लगे थे। पिछले 1 साल से वे अपने कर्मचारी के साथ ठीक ढ़ंग से पेश नहीं आ रहे थे। इससे ICC के काम पर भी असर पड़ रहा था।

कई स्टाफ ने साहनी के खिलाफ बयान दिया
इससे पहले मार्च में साहनी को छुट्टी पर भेज दिया गया था। ICC बोर्ड से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से कहा था कि काउंसिल के कई स्टाफ ने साहनी के खिलाफ बुरे बर्ताव को लेकर बयान दिया है। यह ICC में काम करने वाले स्टाफ के मनोबल के लिए बुरा है।

बार्क्ले के अध्यक्ष बनने के बाद से प्रेशर में थे साहनी
अधिकारी के मुताबिक साहनी पिछले साल से ही अंडर प्रेशर थे। उन्हें जॉर्ज बार्क्ले के ICC चेयरमैन बनने के बाद से अपनी कुर्सी के जाने का डर था। उन्होंने कहा कि पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिल डेव रिचर्ड्सन के जाने के बाद साहनी ने सत्तावादी सोच के साथ काम किया। इससे किसी भी कर्मचारी का भला नहीं हुआ।

कुछ समय से कई बड़े बोर्ड के फेवरेट नहीं रहे साहनी
वहीं, कुछ कर्मचारी साहनी से इसलिए भी खफा थे, क्योंकि ICC चेयरमैन के चुनाव में उन्होंने इमरान ख्वाजा का सपोर्ट किया था। BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि साहनी पिछले कुछ समय से कई बोर्ड के फेवरेट नहीं रहे हैं। ICC चेयरमैन के चुनाव के दौरान उनकी भागीदारी ने इसे और बुरा कर दिया।

साहनी ने अगली साइकिल के लिए बोली लगाने को कहा था
इसके साथ ही साहनी ने ICC की ओर से फैसला लेते हुए सभी बोर्ड्स को अगले साइकिल के लिए ICC इवेंट्स को होस्ट करने के लिए बोली लगाने और फीस देने के लिए कहा था। BCCI, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) पहले ही कई बार बोर्ड मीटिंग में इसका विरोध कर चुका है।

डेव रिचर्ड्सन को रिप्लेस कर चीफ एग्जीक्यूटिव बने साहनी
साहनी इससे पहले सिंगापुर स्पोर्ट्स हब के CEO भी रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने ESPN स्टार स्पोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। वह फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड लिमिटेड के ऑडिट कमेटी के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मेंबर भी हैं। उन्हें 2019 में डेव रिचर्ड्सन के जाने के बाद ICC का चीफ एग्जीक्यूटिव बनाया गया था।

खबरें और भी हैं…

Related posts

MCG बना पॉसिबल हॉटस्पॉट: बॉक्सिंग डे टेस्ट देखने पहुंचे दर्शक को कोरोना, स्टैंड के सभी आइसोलेट; सिडनी टेस्ट में दर्शकों को मास्क अनिवार्य

Admin

संस्कारधानी जबलपुर में किसान ने अश्वगंधा की खेती से हैरान किया, उनकी फसल तुरंत 3 लाख में बिकी

News Blast

दो महीने बाद द.कोरिया में शुक्रवार से टूर्नामेंट शुरू होगा, गोल के बाद खिलाड़ी गले मिलकर जश्न नहीं मना पाएंगे

News Blast

टिप्पणी दें