May 25, 2024 : 7:37 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

टिकर टेप परेड:न्यूयॉर्क में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में परेड, रंग-बिरंगे कागजों की बौछार; उत्सव की 134 साल पुरानी परंपरा

न्यूयॉर्क सिटीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना योद्धाओं पर रंग-बिरंगे कागजों की बौछार करते लोग। - Dainik Bhaskar

कोरोना योद्धाओं पर रंग-बिरंगे कागजों की बौछार करते लोग।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में ‘टिकर टेप परेड’ की गई। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। मुख्य आयोजन मैनहट्‌टन में हुआ। इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा और अन्य आपात सेवाओं के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। परेड लोअर मैनहट्‌टन के बैटरी पार्क से शुरू हुई। यह करीब तीन किमी का फासला तय कर सिटी हॉल पहुंची।

इस दौरान लोग कोरोना योद्धाओं पर रंग-बिरंगे कागजों की बौछार कर रहे थे। परेड का नेतृत्व शहर की ग्रैंड मार्शल सैंड्रा लिंडसे कर रही थीं। परेड को आकर्षक बनाने के लिए ट्रांजिट म्यूजियम ने इसमें सौ साल पुरानी कार को भी शामिल किया। भीषण गर्मी के कारण कुछ स्थानों पर परेड रद्द भी की गई।

टिकर टेप परेड: उत्सव की 134 साल पुरानी परंपरा

अमेरिका में टिकर टेप परेड उत्सव मनाने का पारंपरिक तरीका है। इसकी शुरुआत न्यूयॉर्क में ही 28 अक्टूबर 1886 को हुई थी। तब ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ के सम्मान में यह उत्सव मनाया गया था। इस उत्सव में बड़ी मात्रा में रंग-बिरंगे कागज के टुकड़ों की बौछार की जाती है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

स्पेन में विदेशी पर्यटकों को आने की मंजूरी, सऊदी अरब में आज से कर्फ्यू हटाया गया; दुनिया में अब तक 89.21 लाख संक्रमित

News Blast

Trump hails rival Joe Biden’s ‘incredible comeback’ after Super Tuesday polls

Admin

वियतनाम और फिलीपींस ने कहा- इससे पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब होंगे, अमेरिका ने कहा- क्षेत्र में तनाव बढ़ने का खतरा

News Blast

टिप्पणी दें