May 12, 2024 : 12:35 AM
Breaking News
टेक एंड ऑटो

ऑनलाइन वॉलेट से शॉपिंग हुई आसान:10 में से 9 भारतीयों ने माना डिजिटल वॉलेट से पेमेंट करना आसान, 98% लोग इसका डेली इस्तेमाल कर रहे

  • Hindi News
  • Tech auto
  • 9 Out Of 10 Indians Believe That It Is Easy To Pay With Digital Wallet, 98% People Are Using It Daily

नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस की वजह से देश में ऑनलाइन शॉपिंग करने का चलन बढ़ा है। इस बीच ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों पर एक सर्वे किया गया। इसे दुनियाभर में पेमेंट सुविधा देने वाली कंपनी ब्लैक हॉक (Blackhawk) ने कराया है। इसके अनुसार 10 में से 9 भारतीयों ने माना है कि डिजिटल वॉलेट से शॉपिंग करना आसान हो जाता है। जिन पर ये सर्वे किया गया है 98% लोगों ने 12 महीनों में सिर्फ ऑनलाइन ही शॉपिंग कर रहे हैं।

डिजिटल पेमेंट से पैसे ज्यादा खर्च होते हैं
सर्वे में शामिल 13,000 ग्लोबल शॉपर्स में से 69% ने डिजिटल पेमेंट लेने वाले दुकानों में समान खरीदा। जहां डिजिटल पेमेंट करने की सुविधा नहीं होती थी वहां ये सामान नहीं खरीदते थे। भारत में दूसरे देश के मुकाबले मोबाइल की बिक्री में सबसे आगे है। 54% से ज्यादा लोगों ने माना कि डिजिटल पेमेंट के ऑप्शन मिलने पर उनके पैसे भी ज्यादा खर्च हो जाते हैं।

डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल डेली करते है्ंं यूजर्स
सर्वे में पाया गया कि दुनिया के 55% तुलना में 93% भारतीय डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल डेली करते हैं। साथ ही भारत सभी तरह के डिजिटल के मेथड के इस्तेमाल में भी सबसे आगे है। वह चाहे पे पल, फोन पे, डिजिटल वॉलेट्स, बारकोड्स या मोबाइल से QR कोड्स हो।

वॉलेट से शॉपिंग करना आसान
दरअसल फोन पे, गूगल पे या फिर पेटीएम वॉलेट से पेमेंट करने के लिए बैंक के सर्वर से कनेक्ट होना जरूरी नहीं होता है। ये लोगों को ज्यादा पसंद आया साथ ही पॉपुलर होने की वजह बनी। बैंक हॉलिडे या किसी कारण से बैंक ऑफलाइन हो जाते हैं और पेमेंट नहीं हो पाता है। वहीं वॉलेट से पेमेंट हो जाती है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

Covid-19: बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 50 हज़ार नए केस, 804 मरीजों की मौत

News Blast

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का कट ऑफ कितना रह सकता है? देखें अनुमानित स्कोर

News Blast

कार खरीदने का है प्लान तो शोरूम पर जाने से पहले पढ़ें, पिछले महीने किन कारों को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया

News Blast

टिप्पणी दें