May 8, 2024 : 3:55 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

8 जुलाई का राशिफल:आज मिथुन राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति और सेहत में सुधार होने के योग हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (8th July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मकर और मीन सहित 8 राशि वालों पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर

8 जुलाई, गुरुवार की ग्रह स्थिति से वृद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे 4 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। साथ ही चंद्रमा के शत्रु ग्रह बुध के साथ होने से 8 राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज मिथुन राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति और सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं। कन्या राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि वाले लोगों को उधार दिया पैसा वापस मिलने के योग हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुंभ राशि वाले लोगों को शुभ ग्रह स्थिति से किस्मत का साथ मिलेगा। अच्छी खबर मिलने के भी योग हैं। इनके अलावा मेष, वृष, कर्क, सिंह, तुला, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज आप घर तथा व्यवसाय दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से निपटाएंगे। किसी सरकारी मामले में भी विजय मिलने की संभावना है। किसी समाज सेवा संस्था के साथ जुड़ना तथा सहयोग करना आपको खुशी देगा।
नेगेटिव- परन्तु कोई ऐसी नकारात्मक बात हो सकती है जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। किसी पर अधिक भरोसा ना रखें, खासकर रुपए-पैसे के मामलों पर। वाहन अथवा संतान की शिक्षा के लिए ऋण लेने की योजना बन सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित कुछ नई जानकारियां मिलेंगी। इनसे मुनाफा बढ़ने की लिए उम्मीद है। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में चल रहा तनाव दूर होगा। किसी पॉलिसी में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट या दुर्घटना की आशंका है। नशीले पदार्थों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- ग्रह गोचर उत्तम बना हुआ है। आप अपने कार्यों को सलीके के साथ करके अपने लक्ष्य के निकट पहुंच सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अवश्य ध्यान दें, आपके लिए कारगर साबित होगी। आपका सहज स्वभाव भी समाज में आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगा।
नेगेटिव- बच्चों को छोटी-छोटी बातों पर डांट-फटकार लगाना उनके मनोबल में कमी ला सकता है। अपने गुस्से पर कंट्रोल करके शांति से काम लें। आप किसी प्रकार की आर्थिक विषमता में भी फंस सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कुछ परेशानियां चलती रहेगी। लेकिन आपकी मेहनत से आंशिक रूप से कुछ सफलता भी जरूर मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई महत्वपूर्ण डील संभव है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें।
लव- प्रेम संबंधों में गलतफहमियां ना आने दें। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से सावधानी बरतना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी चल रही दिक्कत में आज कुछ सुधार आएगा। और आप अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे। आर्थिक स्थिति को पुनः व्यवस्थित करने में अपना ध्यान रखें। तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को अंजाम दें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- पड़ोसी अथवा किसी मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर है कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्तता बनाकर रखें। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उसमें कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
व्यवसाय- मार्केटिंग और अपने संपर्कों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इनसे आपको व्यवसायिक लाभ हो सकता है। ऑनलाइन गतिविधियों की और अधिक जानकारी लेना जरूरी है। प्रोडक्शन के साथ-साथ क्वालिटी को भी बेहतर करें।
लव- पारिवारिक स्थिति पूर्णता सुखद रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- पाचन तंत्र कमजोर होने की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। खानपान व दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- समय की गति पूर्णता आपके पक्ष में है। तो इस बात का ध्यान रखें कि उचित समय पर किए गए कार्य का परिणाम भी उचित ही मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात तथा सामाजिक सक्रियता आपको सफलता देगी।
नेगेटिव- कुछ नहीं जिम्मेदारियां आ जाने से व्यस्तता रहेगी। जिसकी वजह से तनाव और थकान हावी रहेंगे। आप में धैर्य की भी कुछ कमी रह सकती है। जिसकी वजह से कोई वाद-विवाद भी होने की आशंका है।
व्यवसाय- राजकीय काामों में किसी की मदद व प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। नए काम की शुरुआत में पूरी मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। सोशल मीडिया तथा बाहरी लोगों के साथ् अपना समय बर्बाद ना करें। नौकरी में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं।
लव- परिवार में आपसी सौहार्द और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ नशे और नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने से मन में राहत रहेगी। तथा आपकी काबिलियत और योग्यता की भी सराहना होगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने लिए तथा परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। धर्म के प्रति भी आस्था बढ़ेगी।
नेगेटिव- परंतु बिना बात के ही किसी के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें। अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में अत्यधिक नुकसान होने की संभावना है। इस समय फिजूलखर्ची भी बढ़ सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपकी कार्यकुशलता और कार्य क्षमता में कुछ कमी रह सकती है। खुद को साबित करने के लिए काफी संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। व्यवसायिक विस्तार संबंधी योजनाओं पर अमल करने का अनुकूल समय है।
लव- कामकाज में चल रही शिथिलता का प्रभाव दांपत्य जीवन पर ना आने दें। प्रेम प्रसंगों में भी कुछ तनाव आ सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। समय-समय पर आराम और उचित खानपान लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। मनोबल तथा आत्मविश्वास बनाए रखें। इससे आपके अधिकतर काम सहज तरीके से संपन्न होते जाएंगे। अगर कोई विवादित भूमि संबंधी मसला चल रहा है तो किसी की मध्यस्थता से हल होने की उम्मीद है।
नेगेटिव- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। इस वजह से आपके कुछ कार्य छूट भी सकते हैं। धन संबंधी लेनदेन में किसी पर भी अधिक विश्वास करना आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में पूरा ध्यान मार्केटिंग और अपने प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर लगाएं। नए अनुबंध मिलने के योग हैं। इस समय व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाओं पर गंभीरता से अमल करें। नौकरी पेशा लोगों के काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लव- घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना बनेगी। लेकिन पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज की परेशानी से राहत पाने के लिए नियमित चेकअप अवश्य करवाएं। और इलाज के प्रति लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी अनुभवी और जिम्मेदार व्यक्ति के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे। इस बेहतरीन समय का भरपूर सदुपयोग करें। आपका पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखना आपको तनाव मुक्त रखेगा।
नेगेटिव- किसी भी पॉलिसी आदि में पैसा लगाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। अपरिचित व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी रखना जरूरी है, अन्यथा आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।
व्यवसाय- व्यापार और कामकाज में आज कोई खास सफलता मिलने की उम्मीद नहीं है। परंतु किसी नए प्रोजेक्ट या काम से संबंधित योजना बना सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखने से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी।
लव- घर तथा व्यवसाय में जीवनसाथी और परिजनों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या में दवाइयों की अपेक्षा प्राकृतिक इलाज पर ज्यादा विश्वास करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कोई पुराना उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से मन में सुकून और राहत रहेगी। काम को योजनाबद्ध तरीके से करना आपकी समस्याओं को काफी हद तक कम करेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- विरोधियों द्वारा आपके प्रति की गई आलोचना से घबराए नहीं। आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। इस समय अपने संपर्कों और मित्रों से किसी भी तरह के सहयोग की उम्मीद ना रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और कर्मचारियों पर पूर्ण विश्वास रखें। उनकी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा व्यवसाय में सुधार आएगा। ऑफिस में आपकी मेहनत द्वारा कोई टारगेट हासिल होने से आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा।
लव- प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। और इसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ेगा। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- एलर्जी और गर्मी जनित कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत रह सकती है। जिसका मुख्य कारण गलत तासीर का खानपान ही है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने मित्रों और रिश्तेदारों के लिए भी जरूर निकालें। तथा घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। उनकी सलाह आपके लिए हितकारी ही रहेगी। शारीरिक रूप से आप अपने आपको ऊर्जावान और प्रफुल्लित महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कोई अप्रिय घटना घटने के संकेत भी मिल रहे हैं। जिसकी वजह से भय या अवसाद जैसी स्थिति मन मस्तिष्क में हावी हो सकती हैं। जिससे आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। किसी नकारात्मक स्थिति में उग्र होने से बचें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। आपकी व्यवसायिक सूचनाएं लीक हो सकती हैं। इस समय कर्मचारियों की हर गतिविधि और क्रियाकलाप की जानकारी रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों की वजह से घर और व्यवसाय के प्रति लापरवाही ना करें।
स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी परेशानियां रहेंगी। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- समय शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। धर्म-कर्म के मामले में भी रुझान बढ़ेगा। संपत्ति मामलों को सुलझाने के लिए उत्तम दिन है, इस पर जरूर विचार विमर्श करें। किसी नजदीकी संबंधी के यहां आने का आमंत्रण भी मिल सकता है।
नेगेटिव- आज रुपए-पैसे का लेनदेन बहुत सावधानी से करें। कहीं पैसा ब्लॉक होने की आशंका है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई में ना लगकर मौज-मस्ती में लगा रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। काम की क्वालिटी को अधिक बेहतर करने से और अधिक आर्डर मिलने की संभावना है। नौकरी में कार्यभार अधिक बढ़ने की वजह से अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।
लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक रहेगी। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ गैस और बदहजमी की वजह से पेट में दर्द जैसी स्थिति रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- आज कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में बहुत अधिक सुकून और खुशी रहेगी। इस समय ग्रह स्थिति आपके भाग्य को प्रबल कर रही है। कोई शुभ समाचार मिलने से आत्मबल और ऊर्जा में वृद्धि होगी। राजकीय संपर्क आज लाभदायक साबित होंगे।
नेगेटिव- परंतु अपनी ईगो और क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। क्योंकि इस वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। हालांकि किसी नजदीकी मित्र की वजह से आर्थिक नुकसान भी होने की आशंका है। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह को नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- साझेदारी संबंधी बिजनेस में आपसी तालमेल रखें इससे बिजनेस में ग्रोथ होगी। अपने निजी व्यवसाय में किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है। ऑफिस के कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। घर के वातावरण को खुशनुमा बनाए रखने के लिए मनोरंजन तथा हास-परिहास में कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- अपने किसी भावी लक्ष्य की तरफ अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। सफलता मिलने से आप खुद में चमत्कारिक रूप से उर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का अपने पढ़ाई के प्रति पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी कोई नकारात्मक बात किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ संबंधों में कटुता ला सकती हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति जरूर रखें। इस समय दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखना उचित नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसायिक बदलाव की संभावनाएं प्रबल होंगी। कभी-कभी मन कुछ विचलित रह सकता है। परंतु आप समझदारी से समस्याओं का हल भी पा लेंगे। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी योजनाएं अभी रुकी रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मुलाकात के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से शारीरिक और मानसिक तनाव रह सकता है। उचित आराम लें तथा हेल्दी खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

खबरें और भी हैं…

Related posts

इंदौर गैंगरेप केस: अब सामने आई आरोपी बिल्डर की पहली पत्नी, किया चौंकाने वाला खुलासा

News Blast

O+ ब्लड ग्रुप वालों को कोरोना संक्रमण का खतरा कम, सबसे ज्यादा कारगर नहीं है वैक्सीन, जानिए कोरोना से जुड़ी ऐसी ही चौंकाने वाली रिसर्च के बारे में

News Blast

बच्चों की नाक और गले में कई हफ्तों तक रह सकता है कोरोनावायरस, ऐसे एसिम्प्टोमैटिक मरीजों से आबादी में संक्रमण फैलने का खतरा

News Blast

टिप्पणी दें