May 19, 2024 : 11:30 AM
Breaking News
बिज़नेस

सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई से 268 पॉइंट नीचे आया:19 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,861 पर रहा सेंसेक्स, निफ्टी 16 पॉइंट फिसलकर 15,818 पॉइंट पर बंद हुआ

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: July 6 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घरेलू शेयर बाजार में आज दोपहर बाद के सत्र में भारी उथल-पुथल रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई से 268 पॉइंट नीचे आकर बंद हुआ। यह 19 पॉइंट यानी 0.04% की गिरावट के साथ 52,861 अंक पर रहा। निफ्टी 16.10 पॉइंट यानी 0.1% फिसलकर 15,818 पॉइंट पर बंद हुआ।

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 53,129 के रिकॉर्ड हाई पर गया था। निफ्टी 15,915 के ऑल टाइम हाई से एक पॉइंट नीचे रह गया था। बाजार में चौतरफा बिकवाली का दबाव बना। निफ्टी मिड कैप में 0.05% की मामूली गिरावट आई है, लेकिन निफ्टी स्मॉल कैप 0.60% कमजोरी के साथ बंद हुआ है।

शेयर बाजार को निफ्टी बैंक (1.04%), फाइनेंशियल सर्विसेज और मीडिया शेयरों में खरीदारी का सपोर्ट मिला। उस पर निफ्टी ऑटो (1.74%), IT, फार्मा, रियल्टी, FMCG, मेटल और एनर्जी शेयरों में बिकवाली का दबाव बना। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट आई जबकि निफ्टी के 50 में से 31 शेयर कमजोर हुए।

एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की फ्लैट शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स महज 6 पॉइंट की कमजोरी के साथ 52,875 पर खुला था। हालांकि, निफ्टी ने लगभग 20 पॉइंट नीचे 15,813 पॉइंट पर कमजोर शुरुआत दी थी।

कौशलेंद्र सिंह सेंगर के मुताबिक, आज बाजार में ऊंचे स्तरों पर हुई भारी बिकवाली यह इशारा है कि निफ्टी के लिए 16000 अंक के मनोवैज्ञानिक प्रतिरोध स्तर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। आज निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1% की मजबूती आई, IT इंडेक्स में 1% से ज्यादा की कमजोरी रही। गौरतलब है कि मजबूती के रुझान के साथ खुला निफ्टी बढ़ता हुआ 15,914 अंक तक पहुंच गया था। दोपहर तक बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही थी, मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में मजबूती थी।

सेंगर के मुताबिक, दोपहर के बाद खरीदारी कमजोर पड़ने से ऊंचे स्तरों पर मंदड़िए हावी हो गए। बाजार में भारी बिकवाली होने पर निफ्टी सारी बढ़त खोकर 15800 तक चला गया था। टाटा मोटर्स के शेयरों में आज 10% की तेज गिरावट आई। JLR ने कहा कि सेमी कंडक्टर की कमी के चलते का वॉल्यूम आधा रह सकता है। इस खबर के चलते टाटा ग्रुप की दूसरी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली हुई। इन सबके बीच शेयर बाजार की धारणा कमजोर हो गई।

मोतीलाल ओसवाल के (हेड-टेक्निकल & डेरिवेटिव्स रीसर्च) चंदन तापड़िया के मुताबिक, एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुझानों के बीच निफ्टी गिरावट के साथ खुला। बाजार पूरे समय सीमित दायरे में कारोबार करता रहा, लेकिन दोपहर के बाद उस पर दबाव बन गया। निफ्टी में पिछले तीन सत्रों से हायर लो का मजबूती के रुझान वाला पैटर्न बन रहा था।

अब अगर निफ्टी 15,700 से ऊपर बना रहा तो 15,900 की तरफ बढ़ता नजर आएगा। उसको पार करने के बाद निफ्टी 16,000 को छूने की कोशिश करेगा। गिरावट आने पर उसको पहले 15,600 पर खरीदारी का सपोर्ट मिल सकता है। उससे नीचे आने पर निफ्टी 15,500 के पास टिकने की कोशिश करेगा। निफ्टी इस हफ्ते 15,600 से 16,000 जबकि इस महीने 15,500 से 16,200 के दायरे में ट्रेड कर सकता है।

बाजार को मैरिको, अपोलो हॉस्पिटल, IGL, सिप्ला, UBL, HUL, डिवीज लैब, पावरग्रिड और डॉ रेड्डीज लैब में खरीदारी का सपोर्ट मिला। कमिंस इंडिया, केनरा बैंक, DLF, ONGC, IOC, IDFC फर्स्ट बैंक, PVR, बाटा इंडिया, कोटक बैंक, M&M, बजाज ऑटो, हैवेल्स, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और चोलामंडलम इनवेस्टमेंट ऐंड फाइनेंस में बिकवाली से दबाव बना।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 395 पॉइंट यानी 0.75% के उछाल के साथ 52,880 पर बंद हुआ था। निफ्टी 112 पॉइंट (0.71%) की मजबूती के साथ पिछले छह कारोबारी सत्रों में सबसे ऊपरी लेवल 15,834 पर रहा था। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में मजबूती आई थी जबकि निफ्टी के 50 में से 36 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे।

आज वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 1.72% की बढ़ोतरी हुई। इस इंडेक्स में मजबूती का रुझान बताता है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी सालाना आधार पर कितना गिर सकता है। इंडिया VIX में निचले स्तरों से बढ़ोतरी होना, बाजार में मजबूती कायम रहने के साथ हलचल बढ़ने का संकेत होता है।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, शुक्रवार 5 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 338 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर खरीदे थे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए थे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 645 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

एशिया में मिला-जुला रुझान

एशिया के शेयर बाजारों में मिला-जुला रुझान रहा। जापान का निक्केई 0.16% की मजबूती के साथ बंद हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.11% की कमजोरी रही। हांगकांग के हैंगसेंग में 0.27% की गिरावट आई। कोरिया का कोस्पी 0.36% बढ़त के साथ बंद हुआ। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में 0.76% की कमजोरी आई।

यूरोपीय बाजारों में गिरावट

मंगलवार को यूरोपीय बाजारों में कमजोरी का रुझान रहा। खबर लिखे जाते समय ब्रिटेन के FTSE में 0.14% की गिरावट थी। फ्रांस के CAC में 0.26% की कमजोरी थी। जर्मनी के DAX में 0.33% के नुकसान के साथ ट्रेड हो रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंद रहे थे। शुक्रवार को डाओ जोंस 0.44% चढ़कर बंद हुआ था जबकि नैस्डैक में 0.81% की बढ़ोतरी हुई थी। S&P 500 में 0.75% की मजबूती रही थी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

अप्रैल में केंद्र सरकार को जीएसटी से मिला 5,934 करोड़ रुपए, पिछले साल की तुलना में 87 प्रतिशत कम

News Blast

माइक्रोसॉफ्ट या गूगल की हो सकती है जियो के साथ अंतिम डील, दोनों कंपनियां 6 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में

News Blast

कोरोना के चलते टूरिज्म क्षेत्र के 70% कर्मचारी बेरोजगार हो सकते हैं, व्यवसायी बदल रहे पेशा; पर घूमने निकलें तो 3 बातों का ध्यान जरूर रखें

News Blast

टिप्पणी दें