May 16, 2024 : 7:26 AM
Breaking News
राज्य

फेरबदल: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई राज्यों के राज्यपाल बदले, थावरचंद को बनाया गया कर्नाटक का गवर्नर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 06 Jul 2021 12:27 PM IST

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं के बीच कई राज्यों में राज्यपालों को भी बदला जा रहा है।  

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत – फोटो : एएनआई

ख़बर सुनें

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश और हिमाचल समेत आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए हैं।

विज्ञापन

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के गवर्नर बनाया।  त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Related posts

दीपोत्सव: अयोध्या और मथुरा की ईको फ्रेंडली दीपावली पर जगमगाते दीयों की रोशनी में भोपाल का भी होगा योगदान

News Blast

जंतर मंतर पर किसान संसद: आज महिलाएं करेंगी संचालन, पंजाब और दूसरे राज्यों से शामिल होंगी 100-100 प्रदर्शनकारी

News Blast

Muzaffarpur News : ठंड और कोहरे के कारण रूकी ट्रेनों की रफ्तार, ये ट्रेनें चल रही लेट

News Blast

टिप्पणी दें