April 19, 2024 : 5:38 PM
Breaking News
राज्य

जंतर मंतर पर किसान संसद: आज महिलाएं करेंगी संचालन, पंजाब और दूसरे राज्यों से शामिल होंगी 100-100 प्रदर्शनकारी

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Jul 2021 05:42 AM IST

सार

किसान संसद में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से महिलाएं मोर्चे पर पहुंच रहीं हैं। किसान संसद के तीन सत्र के दौरान महिलाएं कृषि कानून, खासकर मंडी एक्ट पर अपने विचार रखेंगी। 

ख़बर सुनें

विस्तार

दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के आंदोलन को आठ महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान बराबर की साझेदार रहीं महिलाएं जंतर मंतर पर आज किसान संसद का संचालन करेंगी। महिलाएं इस दौरान मौजूदा भारतीय कृषि व्यवस्था और आंदोलन में उनकी भूमिका के साथ कृषि कानूनों के तमाम पहलुओं पर अपनी राय रखेंगी। 

विज्ञापन

किसान संसद में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से महिला किसान मोर्चे पर पहुंच रहीं हैं। किसान संसद के तीन सत्र के दौरान महिलाएं कृषि कानून, खासकर मंडी एक्ट पर अपने विचार रखेंगी। इससे उन्हें सभी पहलुओं पर चर्चा होगी ताकि किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभा सकें। 

किसान संसद के तीन सत्रों की अध्यक्षता की जिम्मेवारी तीन महिला प्रतिनिधियों को सौंपी जाएगी। इसी तर्ज पर तीन उपाध्यक्ष भी किसान संसद की कार्रवाई में सहभागी बनेंगी। 

महिला किसान संसद में 200 किसान प्रतिनिधि शामिल होंगी। इनमें पंजाब की 100 जबकि अन्य राज्यों की 100 महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी। इस दौरान तीन सत्रों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी महिलाएं ही होंगी। इस दौरान किसान संसद आवश्यक वस्तु संशोधन अधिनियम 2020 और किसानों और उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
आगे पढ़ें

विज्ञापन

Related posts

मुंबई: एक दिन में सामने आए कोरोना के 721 नए मामले, 4000 लोगों से वसूला गया जुर्माना

Admin

महंगा होगा हवाई सफर: विमानन सुरक्षा शुल्क में इजाफा, जानिए अगले महीने से कितने चुकाने होंगे पैसे

Admin

फोन टैपिंग विवाद: पेगासस तैयार करने वाली कंपनी ने कहा- निराधार है पूरी रिपोर्ट, जासूसी के लिए नहीं होता हमारे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल

News Blast

टिप्पणी दें