May 22, 2024 : 5:55 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

गर्म होती जलवायु से फिर बड़ा हादसा:साइप्रस के जंगलों में भीषण आग, 50 स्क्वेयर किमी का क्षेत्र खाक

निकोसिया2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आग में झुलसकर मिस्र के चार नागरिकों की मौत हो गई है। आग की जद में आकर 50 स्क्वेयर किमी का क्षेत्र खाक हो गया है। - Dainik Bhaskar

आग में झुलसकर मिस्र के चार नागरिकों की मौत हो गई है। आग की जद में आकर 50 स्क्वेयर किमी का क्षेत्र खाक हो गया है।

साइप्रस के दक्षिणी पहाड़ी इलाके में जंगल भीषण आग में तबाह हो गए हैं। वन विभाग के निदेशक चारलाम्बोस अलेक्जेंड्रो के अनुसार साइप्रस के इतिहास में ये आग अब तक की सबसे भयंकर है। इससे पहले 1974 में इस तरह की घटना हुई थी। आग में झुलसकर मिस्र के चार नागरिकों की मौत हो गई है। आग की जद में आकर 50 स्क्वेयर किमी का क्षेत्र खाक हो गया है।

इजराइल और इटली जैसे देशों ने अग्निशमन विमान मदद के लिए भेजे हैं। 67 साल के व्यक्ति को पकड़ा है, पुलिस को संदेह है कि इसने खेत में लकड़ी और घास जलाई जिससे आग लगी। साथ ही बढ़ते तापमान के एंगल से भी जांच की जा रही है।

  • 90 किमी दूर तक का क्षेत्र आग से प्रभावित।
  • 67साल का व्यक्ति संदेह के आधार पर गिरफ्तार
खबरें और भी हैं…

Related posts

ट्रम्प ने कहा- इस साल मुझे नोबेल शांति पुरस्कार के लिए क्यों नहीं चुना गया, कितना भी अच्छा काम कर लूं, मीडिया कवरेज ही नहीं देता

News Blast

वास्तु शास्त्र ,सोच में समाहित

News Blast

चीनी मीडिया का दावा- गलवान झड़प से पहले चीन ने अपने सैनिकों को फुर्तीला बनाने के लिए मार्शल आर्टिस्ट भेजे थे

News Blast

टिप्पणी दें