May 25, 2024 : 8:45 PM
Breaking News
MP UP ,CG

मनचले की सड़क पर चप्पलों से धुनाई:महिलाओं के सामने टेंपो में मोबाइल पर खोल दिया पोर्न वीडियो, करने लगा छेड़छाड़, महिलाओं ने बाल पकड़कर बाहर खींचा, चप्पल से पीटा

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Porn Video Opened On Mobile In Tempo In Front Of Women, Started Molesting, Women Grabbed Hair And Pulled Out, Beaten With Slippers

ग्वालियर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मनचले की सड़क पर पिटाई करती महिला। - Dainik Bhaskar

मनचले की सड़क पर पिटाई करती महिला।

  • घटना फूलबाग पुलिस चौकी के पास की है

टेंपो में सफर कर रही दो महिलाओं के पास बैठे युवक ने मोबाइल में पोर्न वीडियो देखना शुरू कर दिया। महिलाओं को यह बहुत असहज लगा। किसी तरह उन्होंने अपना ध्यान हटाया, लेकिन मोबाइल देखते-देखते युवक ने एक महिला के हाथ पर हाथ रख दिया और छेड़छाड़ पर उतर आया। यह बात महिलाओं को सहन नहीं हुई।

उन्होंने टेंपो रूकवाया। युवक को बाल पकड़कर बाहर घसीटा और चप्पल लेकर उस पर टूट पड़ीं। यह सीन देख सड़क पर लोग एकत्रित हो गए। मनचला हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा और महिला उसमें चप्पल पर चप्पल मारती रही। आखिर में पुलिस युवक को लेकर थाने चली गई। घटना फूलबाग पुलिस चौकी के सामने की है। महिलाओं ने शिकायत करने से मना कर दिया है।

टेंपो में महिलाओं के सामने चला रहा था पोर्न वीडियो, बदले में मिली पिटाई

टेंपो में महिलाओं के सामने चला रहा था पोर्न वीडियो, बदले में मिली पिटाई

ग्वालियर में सोमवार शाम को एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो महिलाएं एक युवक को चप्पल से मार रही हैं। महिलाएं युवक के मुंह में चप्पल मारते हुए पूछ रही हैं और छेड़ेगा। वह हाथ जोड़कर कह रहा है दीदी मुझे माफ कर दो। जब इस वायरल वीडियो के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि यह फूलबाग चौराहा पुलिस चौकी के ठीक पास का है। सोमवार शाम की यह घटना है। इस युवक पर महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, लेकिन महिलाओं ने कोई शिकायत थाने में नहीं की है। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने तो लाई पर कोई शिकायत नहीं होने पर हिदायत देकर छोड़ दिया है।

यह था पूरा मामला

लश्कर निवासी दो महिलाएं स्टेशन के पास कहीं जॉब करती हैं। सोमवार शाम यह ड्यूटी से अपने घर के लिए लौट रही थीं। यह जिस टेंपो में सवार थीं उसमें पड़ाव से एक मनचला सवार हुआ। यह दोनों महिलाओं के पास बैठ गया। पहले तो उसने अपना मोबाइल निकाला और उसमें पोर्न वीडियो देखने लगा। दोनों महिलाओं को यह काफी गंदा लगा। वह टेंपो में खुद को असहज महसूस करने लगीं। पर तभी युवक ने एक महिला के हाथ पर अपना हाथ रख दिया।

इतना होने पर महिलाओं से सहन नहीं हुआ। फूलबाग चौराहा पुलिस चौकी के पास टेंपो आते ही महिलाओं ने गाड़ी रूकवाई। इसके बाद युवक को उसके बाल पकड़कर टेंपो से बाहर खींचा और चप्पल से उसकी धुनाई कर दी। तत्काल पुलिस वहां पहुंच गई। महिलाएं तो मारपीट कर अपने घर के लिए निकल गईं। पुलिस युवक को थाने लेकर पहुंची है। उसकी पहचान शिंदे की छावनी में रहने वाले राजा के रूप में हुई है। पर कोई शिकायत नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

Repair work will be done in three sub stations, will remain shut down, supply will be able to start after 3 to 5 hours | तीन सब स्टेशन में होगा मरम्मत कार्य, रहेगा शट डाउन, 3 से 5 घंटे बाद शुरू हो पाएगी आपूर्ति

Admin

प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन 31 तक

News Blast

तकनीकी विकसित करने वाली 9 नामी कंपनियों ने महाकाल प्रोजेक्ट के लिए दिया प्रजेंटेशन

News Blast

टिप्पणी दें