May 17, 2024 : 2:00 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

साप्ताहिक पंचांग: 5 से 11 जुलाई तक व्रत और पर्व के 5 दिन, इसी हफ्ते शुरू होगा आषाढ़ शुक्लपक्ष और गुप्त नवरात्र

[ad_1]

Hindi NewsJeevan mantraJyotishHindu Calendar 5 To 11 July 2021 Panchang: July 1st Week Holiday Festivals Vrat Upavas Teej Tyohar Parva Astrological Events Important Days

6 घंटे पहले

कॉपी लिंकइस सप्ताह होगा बुध ग्रह का राशि परिवर्तन, खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए रहेंगे 3 शुभ मुहूर्त

इस सप्ताह की शुरुआत एकादशी तिथि से हो रही है। इसके एक दिन बाद प्रदोष व्रत रहेगा। फिर बुधवार को शिव चतुर्दशी यानी मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा और व्रत रखा जाएगा। फिर शुक्रवार आषाढ़ अमावस्या पर्व मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि शुक्रवार को पूरे दिन और फिर शनिवार को सुबह तकरीबन 6:47 तक रहेगी। इस कारण व्रत-पूजा और पितरों के लिए श्राद्ध 9 जुलाई को किए जाएंगे। लेकिन स्नान-दान के लिए 10 जुलाई को शनिवारी अमावस्या श्रेष्ठ रहेगी। इस दिन तिथि-नक्षत्र से शनैश्चरी अमावस्या का शुभ संयोग रहेगा। वहीं, सप्ताह के आखिरी दिन यानी रविवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से रविपुष्य योग बन रहा है। ये दिन खरीदारी और विशेष पूजा-पाठ करने के लिए बहुत शुभ माना गया है।

ज्योतिषीय नजरिये से भी ये हफ्ता खास रहेगा। 7 जुलाई, बुधवार को ही बुध ग्रह अपनी ही राशि में प्रवेश कर रहा है। जिससे सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य शुभ योग बनेगा। साथ ही इस हफ्ते खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए 3 शुभ मुहूर्त रहेंगे।

5 से 11 जुलाई तक का पंचांगतारीख और वार – तिथियां – व्रत-त्योहार5 जुलाई, सोमवार – आषाढ़ कृष्णपक्ष, एकादशी, योगिनी एकादशी6 जुलाई, मंगलवार – आषाढ़ कृष्णपक्ष, द्वादशी7 जुलाई, बुधवार – आषाढ़ कृष्णपक्ष, त्रयोदशी, प्रदोष व्रत8 जुलाई, गुरुवार – आषाढ़ कृष्णपक्ष, चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि9 जुलाई, शुक्रवार – आषाढ़ अमावस्या, हलहारिणी अमावस्या10 जुलाई, शनिवार – आषाढ़ कृष्णपक्ष, स्नान-दान अमावस्या11 जुलाई, रविवार – आषाढ़ शुक्लपक्ष, प्रतिपदा, गुप्त नवरात्र

ज्योतिषिय नजरिये से ये सप्ताह6 जुलाई, मंगलवार – सर्वार्थसिद्धि और त्रिपुष्कर योग7 जुलाई, बुधवार – सर्वार्थसिद्धि योग11 जुलाई, रविवार – सर्वार्थसिद्धि और रविपुष्य योग

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

आज का जीवन मंत्र: युवाओं के साथ समानता और सम्मान के साथ बात करेंगे तो वे भी बेस्ट रिजल्ट देंगे

Admin

मई माह में गुरु, शुक्र और शनि होंगे वक्री, सूर्य 14 मई को बदलेगा राशि

News Blast

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक 9 से 15 नवंबर के बीच रहेंगे धनतेरस और दीपावली जैसे बड़े पर्व

News Blast

टिप्पणी दें