[ad_1]
Hindi NewsInternationalCoronavirus Outbreak Vaccine Latest Update; USA Brazil Russia UK France Cases And Deaths From COVID 19 Virus
वॉशिंगटन2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
दुनिया में रविवार को 3 लाख 27 हजार 857 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 6,007 लोगों की संक्रमण की वजहसे मौत हुई। राहत की बात रही कि इस दौरान 2 लाख 97 हजार 299 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस बीच ब्रिटेन में कोरोना की तीसरी लहर रफ्तार पकड़ रही है। यहां पिछले 7 दिन से 20 हजार से ज्यादा सामने आ रहे हैं। बीते दिन यहां 24,248 लोग कोरोना की चपेट में आए। इस दौरान 15 लोगों की मौत भी हुई।
सबसे ज्यादा नए केस भारत मेंनए केसों के मामले में सबसे भारत टॉप पर रहा। यहां रविवार को 40 हजार से ज्यादा केस आए। इसके बाद ब्राजील में 27,783, इंडोनेशिया में 27,233, कोलंबिया में 26,265 और रूस में 25,142 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील मेंपिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में रिकॉर्ड की गईं। यहां रविवार को 776 लोगों की संक्रमण की वजह से जान गई। इसे बाद भारत में 725, रूस में 663, कोलंबिया में 582, इंडोनेशिया में 555, दक्षिण अफ्रीका में 333 और अर्जेंटीना में 310 लोगों की मौत हुई।
न्यू साउथ वेल्स में अगले 2 दिन क्रिटिकलऑस्ट्रेलिया में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। यहां न्यू साउथ वेल्स में कोरोना के रोजाना केसों में साल की सबसे बड़ी बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 35 नए केस सामने आए। इस बीच यहां के प्रीमियर ग्लैडिस बेरेजिक्लियंस ने कहा कि अगले दो दिन हमारे लिए क्रिटिकल साबित हो सकते हैं।
पिछले दो हफ्तों से यहां के लोग सख्त पाबंदियों के बीच रह रहे हैं। लोगों को घरों से निकलने की भी इजाजत नहीं है। ऐसे में डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच 9 जुलाई को खत्म हो रही पाबंदियों पर भी सस्पेंस बन गया है।
अब तक 18.15 करोड़ केसदुनिया में अब तक 18.45 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 39.93 लाख लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16.88 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.16 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.15 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 77,789 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देशसंक्रमितमौतेंठीक हुएअमेरिका34,592,377621,29329,096,816भारत30,584,872402,75829,692,986ब्राजील18,769,808524,47517,082,876फ्रांस5,786,203111,1615,630,193रूस5,610,941137,9255,068,901तुर्की5,444,78649,9245,314,930ब्रिटेन4,903,434128,2224,334,656अर्जेंटीना4,535,47395,9044,156,006कोलंबिया4,350,495108,8964,047,147इटली4,263,317127,6494,091,004
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)
खबरें और भी हैं…
[ad_2]