May 19, 2024 : 11:49 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना महामारी:डेल्टा वैरिएंट ने मुश्किलें बढ़ाईं; रूस में रिकॉर्ड मौतें फिर भी लोग टीके ही नहीं लगवा रहे

  • Hindi News
  • International
  • The Delta Variant Added To The Difficulties; Record Deaths In Russia Still People Are Not Getting Vaccines

मॉस्को/वॉशिंगटन/पेरिस11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
डेल्टा वैरिएंट के कारण इंडोनेशिया कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के साथ वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार की मार झेल रहा है। - Dainik Bhaskar

डेल्टा वैरिएंट के कारण इंडोनेशिया कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के साथ वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार की मार झेल रहा है।

रूस में 24 घंटे में कोरोना से 680 लोगों की मौत हो गई है। रूस में यह कोरोना से मौतों का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। रूसी प्रशासन ने कहा है कि डेल्टा वैरिएंट के कारण कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर ज्यादातर लोग टीकाकरण नहीं करवाना चाह रहे हैं। रूस में शुक्रवार को कोरोना के 23,218 नए मरीज मिले हैं।

पिछले 10 दिन से यहां रोज 20 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यही स्थिति रही तो अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ जाएंगे। सबसे ज्यादा मामले राजधानी मॉस्को में मिले हैं। मॉस्को के डिप्टी मेयर एनासतासिया राकोवा ने कहा कि आगे मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

मॉस्को की आबादी सवा करोड़ है। लेकिन सिर्फ 26 लाख लोगों ने ही टीके की एक डोज ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में टीकाकरण अभियान सुस्त चल रहा है। लोग टीका नहीं लगवाना चाहते। रूस में अभी 3,95,120 सक्रिय मरीज हैं। रूस दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।

इंडोनेशिया: 16 माह में पहली बार रिकॉर्ड 28 हजार केस; अस्पताल कम पड़े

इंडोनेशिया में शनिवार को 27,913 केस मिले और 539 मौतें हुईं। यह आंकड़ा 16 महीने में सबसे बड़ा है। डेल्टा वैरिएंट के कारण इंडोनेशिया कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के साथ वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार की मार झेल रहा है। यहां अस्पताल कम पड़ गए हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए कई कार पार्किंग को इमरजेंसी वार्ड के रूप में तैयार किया जा रहा है।

अमेरिका: पूर्व सैनिकों में टीके की दर कम

अमेरिका ने 4 जुलाई तक 70% वयस्कों को कोरोना टीके की एक डोज लगा देने का लक्ष्य रखा था। यह लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। पूर्व सैनिकों में भी टीकाकरण की दर कम है। पूर्व सैनिकों के मामलों के सचिव डेनिस मैकडोनो ने चिंता जताते हुए कहा है कि पूर्व सैनिक टीका नहीं लगवाएंगे तो उनकी देखभाल करने वाले भी खतरे में आ जाएंगे। कोरोना से अब तक 12,500 पूर्व सैनिकों की मौत हो चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया: ‘कोरोना शून्य’ की नीति नाकाम

ऑस्ट्रेलिया ने महामारी से मुकाबले के लिए ‘कोरोना शून्य’ की नीति अपनाई थी। पर यह नाकाम होती नजर आ रही है। देश में हर रोज 40 से ज्यादा नए मरीज मिलने लगे हैं। अधिकारियों का कहना है डेल्टा वैरिएंट के कारण कोरोना की रोकथाम मुश्किल होती जा रही है। लोग पार्टियां कर रहे हैं। सिडनी में ऐसी पार्टियों के कारण कई लोग संक्रमित हुए हैं। इसे लेकर प्रशासन ने अंतरराज्यीय सीमाएं बंद कर दी हैं।

फ्रांस: हर तीसरा मरीज डेल्टा के कारण मिला

फ्रांस में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट संबंधी चेतावनी जारी की गई है। देश में अब हर तीसरा नया कोरोना मरीज डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट गर्मी में तेजी से फैल सकता है। इसलिए लोग सतर्क रहें। वेरन ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया कि वह अपने सभी कर्मचारियों को अनिवार्य तौर पर कोरोना वैक्सीन लगवाए। फ्रांस में 42,814 सक्रिय मरीज हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

बूढ़ा हो रहा चीन:सिचुआन में सरकार ने घोषणा की- ज्यादा बच्चे वाले स्थानीय परिवारों को को पांच हजार रुपए हर महीने

News Blast

Microsoft के CEO सत्य नडेला को आज भी है इस फैसले का दर्द

News Blast

68 साल की कैथी दुनिया की पहली महिला, जो स्पेसवॉक करने के बाद समुद्र के सबसे गहरे तल को छूकर लौटीं

News Blast

टिप्पणी दें