May 19, 2024 : 3:54 AM
Breaking News
MP UP ,CG

भोपाल में छात्रा से गैंगरेप:आंगनबाड़ी केंद्र में 9वीं की छात्रा से 3 छात्रों ने एक युवक से मिलकर 9 महीने तक करते रहे रेप ; प्रेग्नेंट होने पर पता चला

भोपालएक घंटा पहलेलेखक: प्रियंक द्विवेदी

  • कॉपी लिंक

भोपाल में एक आंगनबाड़ी केंद्र में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक युवक और तीन नाबालिग छात्रों ने 9 महीने तक दुष्कर्म किया। बच्ची के प्रेग्नेंट होने पर इसका पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। छात्रा 9वीं में पढ़ती है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से तीन नाबालिग हैं, जो छात्रा के साथ ही पढ़ते है।

रातीबढ़ थाने के टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि घटना अक्टूबर 2020 से अब तक की है। 14 साल की छात्रा 9वीं में पढ़ती है। उसने बताया कि एक अक्टूबर को उसे साथी छात्र ने आंगनबाड़ी केंद्र ले गया। यहां पर दुष्कर्म किया। उसने अपने एक और दोस्त को बुला लिया। बाद में दो दोस्त को और आ गए। चारों डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। इस दौरान उससे मारपीट भी करते हैं। कोरोना काल में भी आरोपी छात्रा को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे।

उससे करीब 9 महीने तक इस तरह चारों दुष्कर्म करते रहे। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। इसके बाद भी उससे डरा धमका कर ज्यादती की जाती रही। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों के उसके गर्भवती होने के बाद बारे में बताया।

तीन पीड़ित के स्कूल में ही पढ़ते हैं

परिजनों ने लड़की का बच्चा गिराने का प्रयास किया, लेकिन समय अधिक होने के कारण डॉक्टरों ने मना कर दिया। मजबूरी में परिजनों ने रातीबढ़ पुलिस को सूचना दी। टीआई तिवारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग हैं। तीन बच्चे उसी स्कूल में 9वीं के छात्र हैं। चौथा आरोपी एक होटल में काम करता है। उसकी भी उम्र 18 वर्ष से अधिक पता चली है।

बच्ची डॉक्टरों की निगरानी में रहेगी

पुलिस इस पूरे मामले में जल्द से जल्द कोर्ट में चालान पेश करेगी। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची को रखा जाएगा। बच्ची की मेडिकल स्थिति को देखते हुए आगे का फैसला किया जाएगा। हालांकि नाबालिग अभी पूरी तरह ठीक है, लेकिन वह गुमशुम रहती है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

अब 54 साल के बुजुर्ग का पन्नी में लिपटा 9 दिन पुराना शव मिला; परिजन को खबर तक नहीं थी

News Blast

इंदौर के तालाबों से ग्राउंड रिपोर्ट:मानसून सुस्त होने से बड़ी बिलावली, सिरपुर, पीपल्याहाना के तालाबों में आधा ही पानी बचा; लिंबोदी-छोटी बिलावली तालाब लगभग सूखे

News Blast

सिंधिया समर्थक मंत्री तोमर का कमलनाथ पर हमला; बोले- अगर 15 महीने का लेखा-जोखा खोल दिया तो वह जेल में होंगे

News Blast

टिप्पणी दें