May 2, 2024 : 4:06 AM
Breaking News
MP UP ,CG

MP गजब है! 1 KM सड़क चोरी हो गई सरकार:गांव वालों ने FIR दर्ज करवाई, कहा- सड़क रात में तो थी, अब नहीं दिख रही; पुलिस भौंचक्की रह गई, जनपद पंचायत CEO भी हैरान

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • 1KM Road In Sidhi Disappeared Overnight! The Deputy Sarpanch Said – It Was There In The Night, Now It Is Not Visible, The Villagers Applied For FIR Of Theft In The Police Station

सीधी40 मिनट पहले

मध्यप्रदेश में एक सड़क चोरी हो गई। यह मामला सीधी जिले के मेंडरा गांव का है। यहां कीचड़ से भरी सड़क की जगह पहले मुरम और उसके बाद सीसी रोड की मंजूरी मिलती है। कीचड़ वाली सड़क के ऊपर ये दोनों सड़कें बना दी जाती हैं। सीसी रोड की लागत 10 लाख रुपए आती है। जिस तरह कागजों पर मंजूरी मिली, उसी तरह हिसाब दुरुस्त किया गया, लेकिन गांव वालों को न मुरम की सड़क मिली, न सीसी रोड। वे आज भी कीचड़ से बजबजाती सड़क पर चल रहे हैं। इससे परेशान होकर उप सरपंच और ग्रामीणों ने गुरुवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखवा दी। उन्होंने शिकायती आवेदन में बताया कि गांव में रात तक सीसी रोड थी। सुबह गायब हो गई। इससे पुलिस भी भौंचक्की रह गई। मामला जनपद पंचायत CEO तक पहुंचा तो वे भी हैरान रह गए।

ख्यातनाम लेखक शरद जोशी का एक व्यंग्य आपने पढ़ा होगा। उनका व्यंग्य एक कुएं के चोरी हो जाने पर है। यह कुआं कागजों में खोदा जाता है। कुआं चोरी होने की एफआईआर दर्ज करवाई जाती है। चाेरी हुए कुएं को तलाशने पुलिस आती है। एक चतुर व्यक्ति पुलिस से कहता है, चोरों ने कुआं यहां गाड़ा होगा। पुलिस खुदाई करती है और पानी निकल आता है। इस तरह कुआं मिल जाता है।

सीधी के मेंडरा गांव की सड़क का मामला व्यंग्य नहीं है। यह हकीकत है। यहां सड़क बनाने के नाम पर 2017 में 10 लाख रुपए का भ्रष्टाचार किया गया। वर्षों तक इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। अब मामला सामने आया तो उप सरपंच रमेश कुमार यादव और गांव वाले एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंच गए। ग्रांप पंचायत मेंडरा, जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर है।
ऐसे बनीं सड़कें
ग्रामीणों ने बताया, ग्राम पंचायत ने उनके गांव में 2017 में पहले मुरम वाली सड़क बनी थी। इसके करीब 4 से 5 महीने बाद 10 लाख रुपए की लागत से यहां CC रोड (कांक्रीट) बना दी गई, लेकिन यह सब कागजों में बनती रहीं। सड़क के निशान भी नहीं हैं।
भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
गांव वाले खराब सड़क से परेशान हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्‌ढे हैं। जब उन्हें पता चला कि सड़क कागजों पर बनी है। इसमें 10 लाख रुपए भ्रष्टाचार किया गया है, तो वे उप सरपंच के साथ मिलकर गांव की सड़क चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। उपसरपंच रमेश कुमार यादव ने तंज कसते हुए कहा कि रात तक उनके गांव में सड़क बनी हुई थी। सड़क बनाई भी ठीक गई थी, लेकिन अचानक सुबह होते ही गायब हो गई।

गांव वाले खराब सड़क से परेशान हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्‌ढे हैं।

गांव वाले खराब सड़क से परेशान हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्‌ढे हैं।

कागजों पर बना दी, जमीन पर सड़क गायब
भाजपा नेता अखिलेश पांडे ने कहा कि मेंडरा उनके गांव के पास ही है, जहां गांववालों ने सड़क चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। यह भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है। इसकी जांच की जानी चाहिए, क्योंकि सड़क जमीन पर नहीं, बल्कि कागजों पर बनाई गई है।
उपसरपंच का कहना है कि मामले की पड़ताल की, तो जनपद पंचायत कार्यालय के अन्य अधिकारियों ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हालांकि ऑफ कैमरा लोग यह बात जरूर कहते नजर आए कि सड़क कभी बनी ही नहीं थी। इसे बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है।
जांच कराएंगे
जनपद पंचायत CEO एमएल प्रजापति ने कहा, गांव वालों ने सड़क की चोरी होने की जो शिकायत दर्ज कराई है, उसे चोरी कहना ठीक नहीं होगा। वे हाल ही में यहां नियुक्त हुए हैं। उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। वह जांच कराएंगे, इसके बाद ही तथ्य सामने आएंगे।

खबरें और भी हैं…

Related posts

मोदी ने आवास योजना के तहत घरों का वर्चुअल उद्घाटन किया, कहा- कोरोना के बावजूद 125 की जगह 45 से 60 दिन में घर बनवाए

News Blast

संदेश जैन बने एसपी रेडियो प्रतिमा एस मैथ्यू एएसपी रेल

News Blast

हाथों की महंदी भी नहीं छूटी साहब, होटल तक तो चले जाने दो

News Blast

टिप्पणी दें