April 26, 2024 : 12:28 PM
Breaking News
खेल

अभिमन्यू बने वर्ल्ड के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर:12 साल के चेस प्लेयर ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, टॉप-10 सबसे युवा खिलाड़ियों में 4 भारतीय

  • Hindi News
  • Sports
  • 12 year old Abhimanyu Mishra Becomes Youngest Chess Grandmaster 4 Indian Chess Player In Top 10 Youngest Grandmaster

बुडापेस्ट10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

12 साल के चेस प्लेयर अभिमन्यू मिश्रा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है। वे बुधवार को दुनिया के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने 19 साल पुराना यूक्रेन के सर्गे कर्याकिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सबसे युवा टॉप-10 ग्रैंड मास्टर्स में भारत के 4 शतरंज खिलाड़ी शामिल हैं।

चेस.कॉम के मुताबिक, भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिमन्यू ने हंगरी के बुडापेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यहां काफी समय बिताते हुए तीन राउंड में ग्रैंड मास्टर खिताब भी अपने नाम किया। फाइनल राउंड 10 खिलाड़ियों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में हुआ था।

12 साल 4 महीने और 25 दिन की उम्र में ग्रैंड मास्टर बने अभिमन्यू
जिस वक्त अभिमन्यू ने यह उपलब्धि हासिल की, तब उनकी उम्र 12 साल 4 महीने और 25 दिन थी। जबकि सर्गे कर्याकिन 2002 में दुनिया के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बने थे। उस वक्त कर्याकिन की उम्र 12 साल और 7 महीने थी।

टॉप-10 युवा ग्रैंड मास्टर में तीसरे नंबर पर भारतीय गुकेश
यदि दुनिया के टॉप-10 युवा ग्रैंड मास्टर की लिस्ट देखें, तो इसमें अभिमन्यू और सर्गे कर्याकिन के बाद तीसरे नंबर पर भारत के गुकेश डोम्माराजू हैं। वे 12 साल, 7 महीने और 17 दिन की उम्र में ग्रैंड मास्टर बनने थे।

उनके अलावा प्रगननंधा रमेशबाबू 5वें नंबर पर काबिज हैं। भारतीय शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी 7वें और रौनक साधवानी 10वें नंबर पर हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

PUBG मामलाः मां को मार डालने वाले बेटे ने पुलिस को क्या बताया.

News Blast

ब्रॉडकास्टर स्टार टीवी टीम के सदस्य का टेस्ट पॉजिटिव, कंपनी का प्लान बदला; 2 प्लेयर और 11 स्टाफ भी संक्रमित हो चुके

News Blast

डाइव पर धोनी का जवाब: बढ़ती उम्र के साथ फिटनेस बड़ी चुनौती; युवा खिलाड़ियों के साथ बराबरी करने के लिए फिट रखना जरूरी

Admin

टिप्पणी दें