May 15, 2024 : 2:11 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

भास्कर खास:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने महापौर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की बैैठक; कोरोना, मलेरिया व चिकनगुनिया से निपटने के बारे में दी जानकारी

नई दिल्लीएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक के दौरान आयुक्त संजय गोयल, अतिरिक्त आयुक्त सुनील भादु, जन स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक रावत व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान महापौर राजा इकबाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन को कोविड-19 के दौरान उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निगम की संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली कोविड-19 से निपटने में लगी हुई है लेकिन अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में कोई ढिलाई नहीं बरती गई।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को नियंत्रित करने के लिए तैयारियों की समीक्षा भी की गई। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली मलेरिया के उन्मूलन की दृष्टि से लेवल-1 श्रेणी के राज्यों में शामिल है।

9424 को नोटिस दिए व 1335 चालान किए

राजा इकबाल सिंह ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के लिये उत्तरदायी मच्छरों की रोकथाम के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। निगम कर्मचारी निरंतर घर-घर जा कर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के लार्वा की जांच करने के साथ-साथ नागरिकों को जागरूक भी कर रहे है।

डीबीसी कर्मचारियों ने 4617626 घरो की जांच करने के साथ 196698 जगह पर मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव किया है। इस के साथ ही 11759 घरों में मच्छरों के लार्वा पाए गए और 9424 को नोटिस दिए गए है और 1335 के चालान भी किए गए है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

दीपोत्सव: अयोध्या और मथुरा की ईको फ्रेंडली दीपावली पर जगमगाते दीयों की रोशनी में भोपाल का भी होगा योगदान

News Blast

Israel Hamas War: युद्ध के 21 दिन और 8500 से अधिक मौतें…हमास का खात्मा करने गाजा में घुसी इजरायली सेना,

News Blast

बेटी की शादी में 500 करोड़ खर्च करने वाले लक्ष्मी मित्तल के भाई प्रमोद पर 24 हजार कराेड़ का कर्ज

News Blast

टिप्पणी दें