May 17, 2024 : 11:24 AM
Breaking News
बिज़नेस

इंटरनेशनल फ्लाइट पर आज फैसला: उड़ानों पर प्रतिबंध का आज आखिरी दिन, कुछ देशों में तमाम शर्तों के साथ अभी भी चालू हैं फ्लाइट्स

[ad_1]

Hindi NewsBusinessIndian Aviation Sector, Indian Flights, Domestic Flight, International Flight India, Aviation Sector, Indian Domestic Aviation

मुंबई32 मिनट पहले

कॉपी लिंक12 जून को समाप्त हफ्ते में रोजाना 83 हजार लोगों ने यात्रा की है। यह मई में 75 हजार था। इस वजह से भारतीय विमानन कंपनियों को रोजाना 50-60 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है - Dainik Bhaskar

12 जून को समाप्त हफ्ते में रोजाना 83 हजार लोगों ने यात्रा की है। यह मई में 75 हजार था। इस वजह से भारतीय विमानन कंपनियों को रोजाना 50-60 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है

उड़ानों को खोला गया तो एविएशन सेक्टर को मिल सकती है राहतघरेलू फ्लाइट 1 जून से 50% की क्षमता के साथ फ्लाइट चला सकती हैं

भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के प्रतिबंध का आज आखिरी दिन है। आज सरकार इस प्रतिबंध को बढ़ाने या फिर हटाने का फैसला करेगी। हालांकि कुछ देशों में तमाम शर्तों के साथ यात्रा अभी भी की जा सकती है। अगर आज उड़ानों को खोला जाता है तो इससे एविएशन सेक्टर को राहत मिल सकती है।

पिछले साल से प्रतिबंध लगा है

कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार ने पिछले साल से ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है। केवल वन्दे भारत और ट्रैवल बबल के तहत कुछ यात्राएं कुछ देशों में चालू हैं। जैसे सउदी अरब, दुबई, मॉरीशस, यूक्रेन, स्विटजरलैंड और अन्य देशों में उनकी शर्तों के मुताबिक आप यात्रा कर सकते हैं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 जून 2021 तक प्रतिबंध जारी रखने की घोषणा की थी।

23 मार्च से लगा है उड़ानों पर प्रतिबंध

कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने पिछले साल 23 मार्च को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। 25 मई से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू हो गई थीं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध जारी है। हालांकि, विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अभियान चला रही है। इसके अलावा बायो बबल के तहत भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें चल रही हैं।

लॉकडाउन के बाद डोमेस्टिक ऑपरेशन 25 मई से खुला

कोरोना शुरू होने के बाद शेड्यूल्ड डोमेस्टिक ऑपरेशन 25 मार्च 2020 से रोक दिया गया था। 25 मई से इसे कुछ शर्तों और प्री-कोविड लेवल के मुकाबले एक-तिहाई क्षमता के साथ धीरे-धीरे खोलना शुरू किया गया। हवाई किराए पर न्यूनतम और अधिकतम सीमा लगाई गई थी, ताकि विमानन कंपनियां बहुत ज्यादा किराया न लें और सिर्फ जरूरी कार्यों के लिए ही हवाई यात्रा हो। 3 दिसंबर 2020 को फ्लाइट कैपेसिटी को बढ़ाकर प्री-कोविड स्तर के 80% तक कर दिया गया था। इससे पहले यह 70% था। घरेलू फ्लाइट को 80% क्षमता के साथ ही चलाना होगा।

रोजाना 4 लाख यात्री यात्रा करते थे

कोरोना के आने से पहले एक दिन में घरेलू रूट पर 4 लाख यात्री यात्रा करते थे। 25 मई 2020 को जब फ्लाइट शुरू हुई तो 30 हजार यात्री रोजाना यात्रा कर रहे थे। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के बाद फिलहाल कभी-कभार 3 लाख 13 हजार यात्री यात्रा कर रहे हैं। यानी यह कोरोना की पहली लहर के लेवल के करीब है।

मई में 21 लाख यात्रियों ने यात्रा की

आंकड़े बताते हैं कि मई 2021 में कुल 21 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। अप्रैल में 57 लाख और मार्च में 78 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। हर विमानों में यात्रियों की बात करें तो मई में इनकी संख्या कुल संख्या की तुलना में 39-70% रही थी। यह अप्रैल में 52 से 70 और मार्च में 64 से 75% थी। घरेलू फ्लाइट 1 जून से 50% की क्षमता के साथ फ्लाइट चला सकती हैं। 12 जून को समाप्त हफ्ते में रोजाना 83 हजार लोगों ने यात्रा की है। यह मई में 75 हजार था। इस वजह से भारतीय विमानन कंपनियों को रोजाना 50-60 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

इस दिवाली गोल्ड में निवेश करने का शानदार मौका, बाजार भाव से 3330 रुपए कम में सरकार बेच रही सोना

News Blast

महिंद्रा की न्यू थार 2020 की बुकिंग 2 अक्टूबर से शुरू होगी, इसमें टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और रूफ पर स्पीकर मिलेंगे; जानिए कितनी हो सकती है कीमत

News Blast

वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों से हो रही है ठगी:कंपनी ने कहा KYC के नाम पर आने वाले कॉल से बचें, किसी को जानकारी न दें

News Blast

टिप्पणी दें