May 19, 2024 : 4:32 AM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE:शेयर बाजारों की शुरुआत रही फ्लैट, RIL और TCS में खरीदारी दे रही सपोर्ट

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: June 29 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजारों की शुरुआत फ्लैट रही। बीएसई के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 60 पॉइंट की मजबूती के साथ खुला। लेकिन एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी ने 7 पॉइंट की मामूली गिरावट के साथ शुरुआत की। एशिया के अहम शेयर बाजारों में एक पर्सेंट तक की तेज गिरावट है।

सोमवार को घरेलू बाजार के दोनों अहम शेयर इंडेक्स रिकॉर्ड हाई लेवल पर खुले थे। बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 189 पॉइंट यानी 0.36% की गिरावट आई थी। सेंसेक्स 52,735 पॉइंट पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 0.29% यानी 45 पॉइंट की कमजोरी के साथ 15,814 पॉइंट पर रहा था।

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 0.24% की मामूली बढ़त रही थी। बढ़ोतरी बताती है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी सालाना आधार पर कितना कमजोर हो सकता है। इंडेक्स में आई गिरावट के मुताबिक बाजार में तेजी फिलहाल जारी रह सकती है। निचले स्तरों से बढ़ोतरी होना, बाजार में मजबूती कायम रहने के साथ हलचल बढ़ने का संकेत होता है।

एशियाई बाजारों में कमजोरी

एशिया के अहम शेयर बाजार काफी कमजोर चल रहे हैं। जापान के निक्केई इंडेक्स में लगभग 1% की गिरावट आई है। हांगकांग का हैंगसेंग लगभग 0.75% नीचे है। चीन का शंघाई कंपोजिट में लगभग 1% की गिरावट है। कोरिया के कोस्पी में लगभग 0.40% की कमजोरी है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरी लगभग 0.50% नीचे चल रहा है।

अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुझान

सोमवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुझान रहा। डाओ जोंस 0.44% की गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि, नैस्डैक में 0.98% का तेज उछाल आया। S&P 500 में भी 0.23% की मजबूती रही। यूरोपीय बाजारों में गिरावट का दौर चला। ब्रिटेन के FTSE में 0.88%, जर्मनी के DAX में 0.34% और CAC में 0.98% की कमजोरी रही थी।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, शुक्रवार 28 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 1,658 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर खरीदे थे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयरों की बिक्री की थी घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 1,277 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की थी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

फायदा बढ़ा लेकिन मार्जिन घटी:HUL को 2,061 करोड़ रुपए का फायदा, एक साल पहले की तुलना में 10% ज्यादा

News Blast

बीपीसीएल के प्राइवेटाइजेशन के बाद भी मिलती रहेगी गैस सब्सिडी, सरकार बोली- नहीं बदलेगी मौजूदा व्यवस्था

News Blast

साउंडकोर लाइफ Q20 से नॉनस्टॉप 60 घंटे तक म्यूजिक सुन पाएंगे, एक बटन से बूस्ट होगी साउंड क्वालिटी

News Blast

टिप्पणी दें