May 20, 2024 : 10:19 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

मेक्सिको का मीटू:36 महिलाओं ने यूनेस्को के एंबेसडर पर यूट्यूब पर सात मिनट का वीडियो पोस्ट कर दुष्कर्म का आरोप लगाया

21 घंटे पहलेलेखक: मेगन बीटली

  • कॉपी लिंक
छह महिलाओं ने 57 साल के रोएमर के खिलाफ मेक्सिको सिटी प्रॉसीक्यूटर के ऑफिस में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। - Dainik Bhaskar

छह महिलाओं ने 57 साल के रोएमर के खिलाफ मेक्सिको सिटी प्रॉसीक्यूटर के ऑफिस में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है।

31 की बैले डांसर इतजेल स्कानास के लिए अपनी आपबीती को सार्वजनिक करना बचाव की रणनीति थी। उन्होंने 15 फरवरी को यूट्यूब पर सात मिनट का वीडियो पोस्ट करके अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। उन्होंने कहा, तुम्हें हम लोगों से डरना चाहिए क्योंकि मेरे साथ कई अन्य महिलाएं भी अपनी स्थिति का खुलासा करेंगी।

इसके बाद 36 महिलाओं ने मशहूर बुद्धिजीवी आंद्रेस रोएमर पर यौन प्रताड़ना और दुष्कर्म के आरोप सोशल मीडिया पर लगाए। छह महिलाओं ने 57 साल के रोएमर के खिलाफ मेक्सिको सिटी प्रॉसीक्यूटर के ऑफिस में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। फरवरी में यूनेस्को ने उनका गुडविल एंबेसडर का दर्जा छीन लिया। कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने उनसे संबंध तोड़ लिए हैं।

रोएमर के इजरायल में होने की जानकारी के बाद मेक्सिको सिटी के एक जज ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उनकी संपत्ति जब्त कर ली गई है। 14 जून को अटॉर्नी जनरल ने इजरायल से रोएमर को गिरफ्तार कर जल्द मेक्सिको भेजने कहा है।

रोएमर के संबंध में आरोपों की जांच कर रही पत्रकार मारिया स्केरर कहती हैं, स्कानास के वीडियो ने सब कुछ बदल डाला है। रोएमर के कथित अपराधों की तुलना हॉलीवुड के फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन से की जा सकती है। वीनस्टीन के समान रोएमर की पहुंच भी बहुत ऊंची है। मेक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति विसेंट फॉक्स और अरबपति रिकार्डो सेलिनास से उनकी अच्छी दोस्ती है।

दोनों उनकी शादी में शामिल हुए थे। सरकार और प्रभावशाली लोगों के बीच पैठ होने के कारण पीड़ित महिलाएं लंबे समय तक चुप रहीं। उन्हें मेक्सिको के कमजोर कानूनी सिस्टम से भी फायदा मिला है। एक स्टडी के अनुसार देश में दुष्कर्म और यौन प्रताड़ना के केवल 5 फीसदी मामलों में ही सजा होती है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

कोरोना के बावजूद इस साल दुनियाभर में स्वास्थ्य खर्च 1.1% घटेगा, क्योंकि सामान्य बीमार लोग अस्पताल ही नहीं पहुंच रहे

News Blast

चीन को चेतावनी:साउथ चाइना सी में पहली बार पहुंचेगा UK का HMS क्वीन एलिजाबेथ वॉरशिप; इंडियन नेवी के साथ युद्धाभ्यास भी करेगा

News Blast

चुनाव में रूसी दखल के सवाल पर बचाव में दिखे जकरबर्ग, सुनवाई में स्नैक्स खाते रहे बेजोस, पिचाई से पूछा-सूचनाएं चुराकर अपनी क्यों बताता है गूगल

News Blast

टिप्पणी दें