May 19, 2024 : 9:53 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

पानीपत में दुष्यंत चौटाला: कष्ट निवारण समिति की दूसरी बैठक आज, डिप्टी CM सुनेंगे समस्याएं, किसानों के विरोध की भी चिंता

[ad_1]

Hindi NewsLocalHaryanaPanipatSecond Meeting Of Grievance Redressal Committee Today, Deputy CM Will Hear Problems, Farmers’ Protest Will Also Be Worried

पानीपत2 घंटे पहले

कॉपी लिंकडिप्टी CM दुष्यंत चौटाला। - Dainik Bhaskar

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला।

पिछली बैठक में किसानों ने डिप्टी CM को दिखाए थे काले झंडे, आज किसान करेंगे चंडीगढ़ कूच

पानीपत में कष्ट निवारण समिति की दूसरी बैठक आज शनिवार को होगी। प्रदेश के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला सभी विभागों के अधिकारियों के सामने लोगों की समस्याए सुनेंगे। पिछली बैठक 31 मार्च को हुई थी। जिसमें लघु सचिवालय के सामने जमा हुए किसानों ने डिप्टी CM को काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज किया था। आज भी किसान चंडीगढ़ कूच से पहले टोल प्लाजा पर इक्ट्‌ठा होंगे। यह पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती है।

हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला शनिवार को कष्ट निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करने पानीपत आ रहे हैं। लघु सचिवालय में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि पहले कोरोना और फिर कृषि कानूनों को लेकर किसानों के विरोध के चलते पांच बार स्थगित होने के बाद बीती 31 मार्च को पहली कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें डिप्टी CM ने लोगों की समस्याएं सुनकर कुछ का मौके पर और बाकी का संबंधित अधिकारियों को जल्द निवारण करने के आदेश दिए थे।

हालांकि डिप्टी CM को पानीपत में किसानों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। लघु सचिवालय के सामने इक्ट्‌ठा हुए सैकड़ों किसानों ने डिप्टी CM को काले झंडे दिखाए थे। किसान आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को किसान चंडीगढ़ कूच करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) ने भी हजारों की संख्या में चंडीगढ़ कूच का ऐलान किया है। इसके लिए टोल प्लाजा पर किसान इक्ट्‌ठा होंगे।

11 बजे कष्ट निवारण समिति की बैठक के शुरू होने का समय रखा गया है। ऐसे में किसानों के डिप्टी CM का विरोध करने के बाद चंडीगढ़ कूच की आशंका है। जिसके चलते पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है। हालांकि पानीपत पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने का दावा किया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

मजदूरों की कमी पूरी करने के लिए धान लगा रहे एमए-बीएड और टीईटी पास पंजाबी, 1 लाख रुपए महीना कमाने वाले सिंगर भी अब बेरोजगार

News Blast

9 अमेरिकी राष्ट्रपतियों की सटीक भविष्यवाणी करने वाले प्रो. लीश्टमान का दावा- चुनाव निष्पक्ष हुए और रूस दूर रहा तो ट्रम्प नहीं जीतेंगे

News Blast

मानसून 2 हफ्ते से अटका:उत्तर भारत में 7 डिग्री चढ़ा पारा; दिल्ली में 90 साल का रिकॉर्ड टूटा; पाकिस्तान से आने वाली हवाओं ने बढ़ाई गर्मी

News Blast

टिप्पणी दें