May 18, 2024 : 10:18 AM
Breaking News
खेल

जेल की सैर से पहले फोटो सेशन:सुशील कुमार को तिहाड़ शिफ्ट करते वक्त पुलिसकर्मियों ने ली सेल्फी, मुस्कुराता हुआ दिखा हत्या का आरोपी

  • Hindi News
  • Sports
  • Sushil Kumar | Sagar Rana Murder Accused Shifted To Tihar Jail From Mandoli Jail

दिल्ली14 घंटे पहले

पहलवान सागर की हत्या के आरोपी सुशील कुमार को शुक्रवार को मंडोली जेल से तिहाड़ शिफ्ट किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सुशील कुमार के साथ सेल्फी ली। संगीन आरोपों में घिरा सुशील इस वक्त मुस्कुराते नजर आ रहा था। इस फोटो के सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या उसे जेल के भीतर स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

दिल्ली कोर्ट ने सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ा दी है।

दिल्ली कोर्ट ने सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ा दी है।

लॉरेंस-काला गैंग से खतरे के बाद शिफ्ट किया
सुशील ने जेल प्रशासन से कहा था कि उसकी जान को लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग से खतरा है। सूत्रों ने बताया था कि मंडोली जेल में सुशील अपनी सेल में चिंतित दिखाई दे रहा था। वह दिनभर चक्कर काटता रहता था।

23 मई को गिरफ्तार किए गए सुशील कुमार की पुलिस रिमांड 2 जून को खत्म हुई थी। इसके बाद उसे मंडोली जेल में भेजा गया था। जेल संख्या 15 में सुशील को एक अलग सेल में 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया था।

सुशील की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी
दिल्ली की कोर्ट ने सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ा दी है। उसकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद शुक्रवार को उसे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल के सामने पेश किया गया था। हिरासत बढ़ने के साथ ही सुशील को तिहाड़ जेल भी शिफ्ट कर दिया गया।

सुशील को तिहाड़ जेल शिफ्ट करते समय पुलिसकर्मियों ने उसके साथ फोटो खिंचवाए।

सुशील को तिहाड़ जेल शिफ्ट करते समय पुलिसकर्मियों ने उसके साथ फोटो खिंचवाए।

दो गुटों में हुई थी झड़प, फायरिंग भी हुई थी
पुलिस ने जांच के बाद कहा था कि 4 मई को रात 1.15 से 1.30 के बीच छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग एरिया में पहलवानों के दो गुटों में झड़प हुई थी। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें 5 पहलवान जख्मी हो गए। इनमें सागर (23), सोनू (37), अमित कुमार (27) और 2 अन्य पहलवान शामिल थे।

सागर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल का बेटा था। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुआ था। पुलिस को घटनास्थल से 5 गाड़ियों के अलावा एक लोडेड डबल बैरल गन और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

सुशील की एक फोटो सामने आई थी, जिसमें वह सागर को हॉकी से पीटता हुआ दिख रहा है।

सुशील की एक फोटो सामने आई थी, जिसमें वह सागर को हॉकी से पीटता हुआ दिख रहा है।

सागर को हॉकी स्टिक से पीटते हुए सुशील का वीडियो भी सामने आया था
सुशील कुमार का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह दोस्तों के साथ हॉकी स्टिक से सागर की पिटाई करते हुए दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, ये वीडियो घटना वाले दिन खुद सुशील कुमार ने अपने दोस्त के मोबाइल से शूट करवाया था, ताकि कुश्ती सर्किट में उसका खौफ बना रहे। तस्वीरों में घायल पहलवान 23 वर्षीय सागर धनखड़ को जमीन पर पीठ के बल खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा जा सकता है। आरोपी सुशील कुमार और तीन अन्य ने उसे घेर रखा है। सभी के हाथ में हॉकी स्टिक है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

स्मिथ ने कहा- टीम इंडिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में हमें फायदा होगा, लेकिन कोहली एंड टीम से जीत पाना मुश्किल

News Blast

ED books Jet Airways’ Naresh Goyal, his wife in alleged money laundering case

Admin

इंग्लैंड के मॉर्गन ने धोनी को पीछे छोड़ा, बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाए, ओवरऑल 534 छक्कों के साथ गेल सबसे आगे

News Blast

टिप्पणी दें