May 12, 2024 : 4:43 AM
Breaking News
MP UP ,CG

बेटे की ट्यूटर से शादी के मामले में नया मोड़:डॉक्टर के बेटे यशवंत के मोबाइल की जांच में खुलासा- मौत से एक दिन पहले हुआ था 20 हजार रु. का ट्रांजैक्शन, बयान बदल रहे दादा

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Doctor’s Son Yashwant’s Mobile Was Examined, Bank Transaction Happened On The Last Day, Elderly Grandfather Is Giving Different Statements

इंदौर/हेमंत नागले18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
होटल में शादी वाले दिन होटल में डॉक्टर और अन्य परिजन। इनसेट में यशवंत। - Dainik Bhaskar

होटल में शादी वाले दिन होटल में डॉक्टर और अन्य परिजन। इनसेट में यशवंत।

बेटे की होम ट्यूटर से शादी रचाने की कोशिश करने वाले डाॅक्टर जितेंद्र पिंडोरिया के बेटे यशवंत की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक 72 साल के बुजुर्ग डॉ. मांगीलाल बार-बार बयान बदल रहे हैं। वहीं, मृतक यशवंत के फोन की छानबीन में पता चला है कि यशवंत ने घटना के एक दिन पहले ही किसी मोबाइल दुकान संचालक को 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।

डीएसपी मुख्यालय अजय वाजपेई के मुताबिक गुरुवार को यशवंत की बहन मुस्कान और दादा डॉक्टर मांगीलाल को थाने बुलाया गया था, लेकिन दादा डॉक्टर मांगीलाल की तबीयत खराब होने के कारण बयान नहीं लिए जा सके। इससे पहले दिए बयान में डॉ. मांगीलाल ​​पुलिस को गुमराह करते हुए दिखाई दिए। पहले दादा ने इस बात से इनकार कर दिया कि यशवंत के शरीर पर खून निकला था। जिस पर कोई जवाब नहीं मिला। उनसे जब पुलिस ने सवाल किया कि यशवंत की सांस चल रही थी, तो उसे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया, तो मांगीलाल ने कहा कि मैंने जब नब्ज देखी, तो उसे मृत बता दिया।

तीन बिंदुओं पर जांच
गुरुवार को डॉक्टर की पत्नी के बयान लेने के साथ उसकी बेटी से पूछताछ हुई। अभी दोनों से खास जानकारी नहीं मिली। अफसरों ने कहा तीन बिंदुओं पर जांच चल रही है। पहला- बेटा महंगी पिस्टल कहां से लाया? दूसरा- घटनास्थल पर दो खोल मिले, वो कैसे चले, अभी दूसरी बार गोली चलने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। तीसरा- आखिर यशवंत को गोली लगी कहां। इसकी पुष्टि अस्थि की जांच में होगी।

बेटे की ट्यूटर को दिल दे बैठा डॉक्टर:इंदौर में 15 साल छोटी टीचर से हुआ प्यार; शादी में बच्चों के साथ आ धमकी पहली पत्नी, थाने पहुंचाया

मृतक यशवंत का युवती से था प्रेम, परिवार ने किया था इंकार
घटनाक्रम में दूसरी शादी करने वाले डॉक्टर जितेंद्र का कहना था कि यशवंत किसी युवती से प्रेम करता था। लड़की दूसरे समाज के होने के कारण मैंने शादी से इनकार कर दिया था। घटना के बाद मृतक यशवंत का मोबाइल पुलिस ने जांच के लिए लिया था। जिसमें यह सामने आया कि घटना के एक दिन पहले ही यशवंत द्वारा किसी मोबाइल दुकान संचालक को 20 हजार ट्रांसफर किए गए थे। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

डॉक्टर की प्रेमिका बोली- जिंदा रही तो शादी के बारे में सोचूंगी
डॉ. जितेंद्र से शादी करने की तैयारी कर चुकी शिक्षिका लक्ष्मी प्रिया अभी अस्पताल में भर्ती है। उसने बताया कि वह अपने स्टूडेंट की मौत से विचलित हैं। उसका आरोप है कि डॉक्टर की पत्नी सहित सबको पता था कि वे शादी करने वाले हैं। फिर उन्होंने हंगामा क्यों किया? ये समझ नहीं आ रहा। उन्होंने मेरा हाथ तोड़ दिया। पर्स लूट लिया। अभी डॉक्टर से संपर्क नहीं हो पाया है। डॉक्टर से दूसरी शादी के सवाल पर बोली कि अभी तय नहीं है। जिंदा रही तो फिर सोचूंगी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

12 सितंबर से इंदौर, उज्जैन, रतलाम तक आना-जाना कर सकेंगे लोग

News Blast

निकायों को वित्त आयोग की ग्रांट के लिए दिखाना होगा काम, सर्विस लेवल बेंचमार्क रिपोर्ट भी लगेगी; नगरीय निकायों की परफॉर्मेंस के आधार पर तय होगी अनुदान राशि

News Blast

मनचले ने सड़क पर महिला का हाथ पकड़ा, विरोध करने पर सिर में पत्थर मारा, फाड़ दिए कपड़े

News Blast

टिप्पणी दें