April 27, 2024 : 10:21 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

सबसे कम उम्र का सर्टिफाइड योगा ट्रेनर:ऑटिज्म के बावजूद 2 साल की उम्र से योग करना शुरू किया, 7 साल की उम्र तक सेलिब्रिटी और अब अपनी उम्र का सबसे धनवान बच्चा बना

  • Hindi News
  • Happylife
  • 11 Year Old Autistic Kid Is Chinas Youngest Yoga Teacher Has Earned More Than 11 Lakh Per Month

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

11 का सुन चुयांग चीन के लोगों को योग सिखा रहा है। सुन के नाम अब तक दो रिकॉर्ड बन चुके हैं। पहला, वह चीन का सबसे कम उम्र का योगा टीचर है। दूसरा, सून की कमाई 10.90 लाख रुपए प्रतिमाह है, इसलिए वह चीन में अपनी उम्र का सबसे रईस इंसान बन गया है। कठिन से कठिन योगासनों को आसानी से करना और लोगों को सिखाने की कला के कारण सून दुनियाभर में नाम कमा रहा है।

सून खासतौर पर बच्चों और पेरेंट्स को योग की ट्रेनिंग देते हैं।

सून खासतौर पर बच्चों और पेरेंट्स को योग की ट्रेनिंग देते हैं।

सबसे कम उम्र का सर्टिफाइड योगा ट्रेनर
चीनी मीडिया के मुताबिक, सून दुनिया का सबसे कम उम्र वाला सर्टिफाइड योगा ट्रेनर है। चीन के पूर्वी प्रांत झेजियांग का रहने वाला सू लोगों को प्राचीन भारतीय योग की ट्रेनिंग देता है। चीन के कई बड़े योग सेंटर उसे अपने संस्थान में ट्रेनिंग देने का ऑफर दे चुके हैं।

किड्स-पेरेट्स योग के दौरान सून ट्रेनिंग देते हुए।

किड्स-पेरेट्स योग के दौरान सून ट्रेनिंग देते हुए।

100 से अधिक लोगों को किया ट्रेंड
सून ने योग की शुरुआत 2 साल की उम्र से की थी। 6 साल की उम्र तक योग के कारण वह चीन में फेमस होने लगा। 7 साल की उम्र में सून चीन में एक योग सेलिब्रिटी के तौर पर पहचान बना चुका था। सून अब तक 100 से अधिक लोगों को योग में ट्रेंड कर चुका है।

सून कठिन से कठिन आसन को आसानी से कर लेते हैं।

सून कठिन से कठिन आसन को आसानी से कर लेते हैं।

योग से ऑटिज्म को दी मात
सुन की मां का कहना है, 2 साल से कम उम्र में पता चला कि सून ऑटिज्म नाम की बीमारी से जूझ रहा है। इसलिए 2 साल की उम्र में उसे योग सेंटर ले जाया गया। वहां उसने योग सीखना शुरू किया। योग के कारण उसका टैलेंट लोगों के सामने आया और ऑटिज्म नाम की बीमारी पूरी तरह खत्म हो गई।

पेरेंट्स योगा सिखाते हुए सून।

पेरेंट्स योगा सिखाते हुए सून।

कई रिसर्च में यह दावा किया गया है कि योग से ऑटिज्म को खत्म किया जा सकता है। इससे जूझने वाले बच्चों को योग कराया जाए तो उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सुधार दिखने लगता है।

सून कई टीवी प्रोग्राम्स में भी योग सिखाते हुए नजर आते हैं।

सून कई टीवी प्रोग्राम्स में भी योग सिखाते हुए नजर आते हैं।

सून की मां ने भी योग की ट्रेनिंग ली
चीनी मीडिया के मुताबिक, बेटे की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए सून की मां ने भी योग की ट्रेनिंग ली। उनका मानना है कि बेटे को ईश्वर की ओर से योग एक तोहफे के रूप में मिला है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

समझें डेटिंग का फंडा: डेटिंग के शुरुआती 3 मिनट तय करते हैं कि आपका पार्टनर कितना इम्प्रेस हुआ, उसने आपकी क्या इमेज बनाई

Admin

हमेशा अपने कामों में कुछ न कुछ प्रयोग करते रहना चाहिए, नए तरीके आपकी सफलता के महत्व को बढ़ा देते हैं

News Blast

एक साल का नन्हा शेफ कोबे मासूम और मजाकिया अंदाज में खाना बनाना सिखाता है; 90 दिन में बनाए 12 लाख फॉलोअर

News Blast

टिप्पणी दें