June 1, 2023 : 4:25 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

एक साल का नन्हा शेफ कोबे मासूम और मजाकिया अंदाज में खाना बनाना सिखाता है; 90 दिन में बनाए 12 लाख फॉलोअर

  • कोबे के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी देखे जा रहे हैं और वायरल भी हो रहे हैं
  • इस बच्चे की वेबसाइट भी है जिस पर इसके ब्रांडनेम कोबे टीशर्ट और स्टिकर्स बिकते हैं

दैनिक भास्कर

May 17, 2020, 06:08 AM IST

कोरोना से जूझते अमेरिका का एक गोल-मटोल लाल टोपी लगाने वाला बच्चा हर देखने वाले के चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कान ला दे रहा है। यहां के वर्जीनिया के नॉरफॉक शहर में रहने वाला नन्हा-मुन्ना शेफ कोबे इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है। चार दांत के साथ हंसते-मुस्कुराते इस बच्चे की उम्र सिफ 1 साल है और यह सोशल मीडिया पर लोगों को मजाकिया अंदाज में पिज्जा, केक, चीज और चिकन बनाना सिखाता है। लॉकडाउन के दौरान हर सोशल प्लेटफॉर्म पर नन्हे बच्चे कोबे की चर्चा है। लोग उसे चाइल्ड प्रॉडिजी (ईश्वर का वरदान) कह रहे हैं।

मां ने बच्चे को हीरो बना दिया

कोबे के मम्मी-डैडी केली और एश्ले विएन ने अपने बच्चे को उसकी हरकतों से पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया है। लगभग हर कुकिंग और कलनरी साइट पर कोबे पर बड़े-बड़े आर्टिकल लिखे जा रहे हैं। कोबे की ये प्रतिभा उसकी मां केली ने अचानक ही ढूंढ़ी। हुआ यूं कि एक दिन एश्ले किचन में काम कर रही थी और नन्हा कोबे उनकी नकल करने लगा। इसके बाद अक्सर ऐसा होने लगा तो मां उसे मनचाहे प्रयोग करने की छूट दे दी। इस तरह नन्हे कोबे का शेफ अवतार सामने आया।

मां एश्ले विएन की गोद में नन्हा कोबे। इस बच्चे को खाने की चीजों के लिए ऐसी दीवानगी है कि वह खिलौनों से ज्यादा खाने-पीने की चीजों से खुश रहता है।

सोशल मीडिया पर छा रहा कोबे

आप कोबे को इंस्टाग्राम से लेकर टिकटॉक तक मजे से नई डिशेज पर हाथ आजमाते देख सकते हैं। यहां से इनके वीडियो वायरल होकर लोगों के वॉट्सअप स्टेटस तक पहुंच रहे हैं। कोबे हर बार कोई नई डिश बनाता है तो खुद उसका स्वाद भी चखता है। बीते हफ्ते मदर्स डे के मौके पर नन्हे कोबे ने अपने फैंस को पिज्जा बनाना सिखाया और मजे की बात है कि करीब 17 लाख लोगों ने उसे देखा।
भारत में सेलेब फैंस हैं कोबे के
इस बच्चे का इंस्टग्राम पर ‘Kobe Eats’ नाम के अकाउंट इतना लोकप्रिय है कि भारत में करण जौहर, आथिया शेट्‌टी, प्राची देसाई, रित्विक धनजानी, कविता कौशिक जैसे सेलेब भी उसे फॉलो करते हैं। इतना ही नन्हा कोबे अपने पैरेंट्स के लिए इंटरनेट से अच्छी कमाई भी करवा रहा है। 

कोबे के सोशल मीडिया पर एंट्री तीन माह पहले हुई है। महज तीन माह में इंस्टाग्राम पर इनके साढ़े 8 लाख और टिकटॉक पर साढ़े तीन लाख फॉलोअर हो गए हैं। तस्वीर साभार : इंस्टाग्राम
कोबे ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर परिचय कुछ इस तरह दिया है – हाय, मैं शेफ कोबे हूं। मुझे किचन में नई चीजें करना पसंद है और अपनी इस जर्नी को
आपके सामने लेकर आया हूं। मैं नई चीजों को बारीकी से देखता हूं, समझता हूं और सीखता हूं। 
कोबे के वीडियो उनकी मां केली विएन बनाती हैं। 59 सेकंड के वीडियो यूट्यूब, टिकटाॅक और इंस्टाग्राम पर बने ऑफिशियल अकाउंट पर डाले जाते हैं। 
एक साल के कोबे की कहानी सिर्फ इतनी ही नहीं, उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर उसके नाम से टीशर्ट, स्टीकर्स भी खरीदे जा सकते हैं।
कोबे का पिता एश्ले विएन उसकी हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं और इंस्टाग्राम पर उसकी तस्वीरें पोस्ट करते हैं। 
कोबे का अपना यूट्यूब चैनल भी है जहां 9 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं। चैनल की शुरुआत 26 मार्च 2020 को हुई थी। अब तक वीडियो 219,594 व्यूज का
आंकड़ा पार कर चुका है।

Related posts

फेफड़े की डैमेज करने वाली बीमारी: सांस लेने पर तेज आवाज आना और छाती में जकड़न है सीओपीडी का लक्षण, सर्दियों में इससे ऐसे बचें

Admin

खाना या उसकी पैकेजिंग से संक्रमण का खतरा नहीं लेकिन 5 बातों का ध्यान रखें, खाने का रंग बदले या गंध आए तो उसे न खाएं : एक्सपर्ट

News Blast

CM शिवराज का ‘नायक’ अंदाज, अचानक इस जिले में पहुंचकर पांच अफसरों को किया सस्पेंड

News Blast

टिप्पणी दें