May 24, 2024 : 2:45 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

व्यापारियों में गुटबाजी:बाजार बंदी को लेकर व्यापारी संगठन दो गुटों में, एक रविवार को बंद चाहता है तो दूसरा खोलना

फरीदाबाद12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
व्यापारियों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मिलकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया। - Dainik Bhaskar

व्यापारियों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मिलकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया।

शहर में बाजारों बंद को लेकर व्यापारी संगठन दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट चाहता है कि रविवार को बाजार बंद होने चाहिए जबकि दूसरा गुट इसके खिलाफ है। दूसरे गुट का कहना है कि रविवार को वीकेंड होने के कारण लोग बाजारों में वर्किंग डे की अपेक्षा अधिक निकलते हैं। इस बात को लेकर व्यापारियों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मिलकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया और रविवार को बाजार को खुले रखने की मांग की।

बता दें कि फरीदाबाद व्यापार मंडल जगदीश भाटिया गुट रविवार को बाजार बंद रखने के पक्ष में है। वह इसके लिए डीसी व सरकार से मांग भी कर चुके हैं। इस गुट के इतर हरियाणा व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बाजारों के प्रधान परिवहन मंत्री मूलचदं शर्मा से मिले। उनका कहना है फरीदाबाद में सप्ताह में 7 दिन बाजार खुलने चाहिए। कोराना की वजह से बाजारों में बंद होने के कारण काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारी को फोन कर व्यापारियों की भावनाओं से अगवत कराया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रशासन बंद में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा।

हरियाणा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि अब आगे से रविवार को बाजार बंद नहीं होंगे। जो व्यापारी एवं संगठन यदि बाजार बंद रखना चाहे वह स्वेच्छा से बाजार बंद रख सकते हैं। मंत्री से मिलने वालों में प्रधान राम जुनेजा जी, नीरज मिगलानी, प्रेम खट्टर प्रधान बल्लभगढ़, जितेंद्र भारद्वाज चावला कॉलोनी, वासदेव अरोड़ा प्रधान 7/10 मार्केट, देवेंद्र रातरा प्रधान तिकोना ऑटो मार्केट, सागर दुआ प्रधान बाटा चौक, बलजीत सिंह अरोड़ा प्रधान 5 नंबर मार्केट, हरी किशन वर्मा प्रधान 2 नंबर मार्केट, रवि डूडेजा उप प्रधान मेन मार्केट ओल्ड फरीदाबाद, राजकुमार गर्ग सचिव मेन मार्केट ओल्ड फरीदाबाद, विनोद आहूजा एक नंबर मार्केट, नवल आर्य, पप्पू वर्मा, बोधराज मक्कड, जितेंद्र भारद्वाज, हुकम चंद मेवाती आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं…

Related posts

फरीदाबाद की जेल में युवक की मौत; परिजनों ने चौकी पर पथराव किया, हत्या का आरोप लगाया

News Blast

ब्राह्मण जागेगा तभी राष्ट्र जागेगा । उत्तर भारतीय ब्राह्मण समाज, मुम्बई

News Blast

अब तक 4.40 लाख संक्रमित: सोनिया का मोदी को पत्र- गरीबों को सितंबर तक मुफ्त अनाज दें, तमिलनाडु के सीएम की रिपोर्ट निगेटिव

News Blast

टिप्पणी दें