May 18, 2024 : 12:19 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

चीनी वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा: जिराफ से भी लम्बे होते थे गैंडे, इनका वजन 4 अफ्रीकी हाथियों के बराबर था; चीन में मिले विशाल गैंडों के जीवाश्म

[ad_1]

16 घंटे पहले

कॉपी लिंकचाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस की रिसर्च में वैज्ञानिकों ने किया दावाकहा, 2.65 करोड़ साल पहले ये धरती पर चहलकदमी करते नजर आते थे

कभी गैंडे जिराफ से भी लम्बे होते थे, चीन में इसके प्रमाण भी मिले हैं। उत्तरी-पश्चिमी चीन के शोधकर्ताओं ने विशाल गैंडों की ऐसी प्रजाति के जीवाश्म खोजे हैं जो जिराफ से भी लम्बे थे। वैज्ञानिकों का कहना है, 2.65 करोड़ साल पहले ये धरती पर चहलकदमी करते हुए पाए जाते थे।

21 टन था वजन

चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस के शोधकर्ताओं के मुताबिक, इन विशाल गैंडों को पैरासेराथेरियम लिनक्सियान्स के नाम से जाना जाता है। इनका वजन करीब 21 टन था, जो 4 अफ्रीकी हाथियों के बराबर था।

7 मीटर तक पहुंच सकता था सिरकम्युनिकेशन बायलॉजी जर्नल में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक, ये गैंडे बिना सींग वाले थे और इनका सिर पेड़ों से पत्तियां खाने के लिए 7 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकता था। चीन के गांसू प्रांत में मिली विशाल गैंडे की खोपड़ी और जबड़ों की हड्डियां की जांच की गई। जांच में सामने आया कि ये ओलिगोसीन युग के अंतिम दौर की है।

पाकिस्तान में पाया जाता था लचीली गर्दन वाला गैंडाशोधकर्ताओं का कहना है, जीवाश्म में मिली एटलस और एक्सिस बोन से पता चलता है कि गैंडो की उम्र लम्बी और लचीली थी। इनकी जीनोमा रिपोर्ट कहती है, यह अलग तरह की प्रजाति थी जो पश्चिमी पाकिस्तान में पाई जाती थी। हालांकि, ये पूरे एशिया में फैले हुए थे।

रिसर्च के मुताबिक, प्रागैतिहासिक काल में यह मंगोलियन पठार से पूरे दक्षिण एशिया में फैल गए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

व्रत की पूर्णिमा आज और गुरु पूजा कल:व्रत की पूर्णिमा आज और गुरु पूजा कल 24 को प्रीति और सर्वार्थसिद्धि योग में गुरू पूर्णिमा मनाना शुभ

News Blast

खाने से पहले थाली के चारों ओर पानी छिड़कने की परंपरा इसलिए क्योंकि बैक्टीरिया से बचा रहे भोजन

News Blast

रतलाम के करीब कार दुर्घटना में नवविवाहित दंपती सहित चार की मौत

News Blast

टिप्पणी दें