May 15, 2024 : 6:22 AM
Breaking News
MP UP ,CG

gas cylinder blast in maharajganj house 6 people of family injured | धमाके से गूंज उठा इलाका, घर में विस्फोट होने से एक ही परिवार के 6 लोग घायल

[ad_1]

महाराजगंज3 मिनट पहले

कॉपी लिंकहादसे में घर के बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। - Dainik Bhaskar

हादसे में घर के बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में रविवार को घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि घर के आसपास का इलाका गूंज उठा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनको गोरखपुर रैफर कर दिया गया। घटना जिले के फरेंदा की है। जहां धानी ढाला के पास एक रिहाईशी इलाके में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। विस्फोट से घर की दीवारें टूट गई। तेज घमाका सुन पड़ोस के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिलेंडर फटने से इलाके में दशहत का माहौल है।

सुबह नाश्ता बनाते समय हुआ विस्फोट

सुबह रसोई में रखे सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। उस समय घर की महिलाएं परिवार के लिए नाश्ता बना रहीं थीं। जबतक महिलाएं कुछ समझ पाती सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही तेज धमाका हुआ और हर तरफ धुआं-धुआं हो गया। धमाका इतना बड़ा था कि सिलेंडर फट के दो टुकड़े हो गया।

घायलों को गोरखपुर रेफर किया गया

हादसे में घर के बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें जमील अहमद, जावेद आलम, इमराना खातून, निसार अहमद, अलमास व फातिमा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया। जहां हालत नाजुक होने पर घायलों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

शादी के बाद पति घर ले आया गर्लफ्रेंड, बोला- इससे करूंगा लग्न, डेंजर लव ट्रांयगल में उजड़ गया परिवार

News Blast

कलाकारों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देकर प्रतिभा में निखार लाना संस्कार भारती का उद्देश्य

News Blast

बारिश में यहां मरना भी मुश्किल: 12 घंटे घर में रखा रहा शव, खेत में बनाया टीन शेड, तब हुआ अंतिम संस्कार, गांव के शमशान मे टीन शेड नहीं, कैसे हो अंतिम संस्कार

Admin

टिप्पणी दें