May 16, 2024 : 12:32 PM
Breaking News
मनोरंजन

अवसान: एक्ट्रेस-कॉमेडियन मल्लिका दुआ की मां पद्मावती का 56 साल की उम्र में निधन, कोरोना से हार गईं जंग

[ad_1]

एक घंटा पहले

कॉपी लिंक

एक्ट्रेस-कॉमेडियन मल्लिका दुआ की मां डॉ पद्मावती दुआ का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे कोरोना से संक्रमित हो गई थीं और वायरस से लड़ाई के बाद जिंदगी की जंग हार गईं। डॉ पद्मावती को चिन्ना दुआ के नाम से भी जाना जाता है। पद्मावती के निधन की जानकारी उनके पति दिग्गज जर्नलिस्ट विनोद दुआ ने खुद सोशल मीडिया पर शुक्रवार देर रात एक पोस्ट शेयर कर दी है। पद्मावती डॉक्टर होने के अलावा एक सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी थीं।

पद्मावती के निधन की खबर सामने आते ही उनके फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पद्मावती और उनके पति विनोद को कुछ दिनों पहले ही कोरोना हुआ था। संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। विनोद ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर बताया था कि वे और पद्मावती दोनों कोरोनावायरस से रिकवर हो रहे हैं।

मल्लिका दुआ को भी हो गया था कोरोनापद्मावती-विनोद के अलावा उनकी बेटी मल्लिका दुआ भी कोविड पॉजिटिव हो गई थीं। इस बात की जानकारी मल्लिका ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। उन्होंने लिखा था, “मैं पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया से दूर हूं, क्योंकि कुछ चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। मुझे कुछ दिन पहले कोरोना हो गया था और बुखार बढ़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह एक अच्छा फैसला था, क्योंकि यहां मेरी देखभाल अच्छी तरीके से की जा रही है। मैं पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं। हल्की खांसी को छोड़कर बाकी सब ठीक है।”

माता-पिता की हेल्थ को लेकर दिया था अपडेट​​​​​​​मल्लिका दुआ ने पोस्ट में माता-पिता की हेल्थ को लेकर भी अपडेट दिया था। उन्होंने लिखा था, “मैं उसी फ्लोर पर भर्ती हूं, जिसपर पापा हैं। वे बहुत कमजोर हो गए हैं और उन्हें वास्तव में बहुत ज्यादा खांसी है। वहीं मां को एक्मो प्लस वेंटिलेटर पर रखा गया है। वे कभी-कभी बेहोश भी हो जाती हैं। हर शाम हम उन्हें फोन करके गाना सुनाते हैं, वे पलक झपकार अपना रिएक्शन देती हैं। अभी उनके फेफड़ों को पूरी तरह से आराम की जरूरत है। उन्हें आप सभी की प्रार्थनाओं और सद्भावना की आवश्यकता है। कृपया उनके ठीक होने की प्रार्थना करें। यह एक धीमी प्रक्रिया है, लेकिन इसकी सफलता दर है। हमें अटूट विश्वास और प्रेम के साथ प्रार्थना करनी चाहिए। मैं निरंतर प्रार्थना कर रही हूं। कृपया प्रार्थना करते रहें।”

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

दोस्ती के लिए सुशांत ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन की थी ‘दिल बेचारा’, मुकेश छाबड़ा की पहली डायरेक्टोरियल में काम करने का था वादा

News Blast

#Plant4SSR कैम्पेन के लिए अंकिता लोखंडे ने रोपा पौधा, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कमेंट में लुटाया प्यार

News Blast

मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, कहा- मानसून सामान्‍य रहेगा, देश भर में बारिश होगी

News Blast

टिप्पणी दें