May 18, 2024 : 9:17 PM
Breaking News
मनोरंजन

नहीं रहे ‘राम लक्ष्मण’ फेम लक्ष्मण: ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर का नागपुर में निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

36 मिनट पहले

कॉपी लिंक

‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी फिल्मों का संगीत देने वाले राम लक्ष्मण फेम लक्ष्मण यानी विजय पाटिल का निधन हो गया है। वे 78 साल के थे। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे उन्होंने नागपुर में अंतिम सांस ली। वहां वे अपने बेटे अमर के साथ रह रहे थे। टेक्नोक्रैट पवन झा ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा है, “म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और बड़ा नुकसान। म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्ष्मण का बीती रात नागपुर में निधन। उन्होंने 80 और 90 के दशक में ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया था।

Another big loss to the Indian music industry

Music director Ram Laxman passed away last night in Nagpur. He gave some of the biggest hits of 80s & 90s in Taraana, Maine Pyar Kiya, Hum Aapke Hain Kaun and many more#RestInMelodies pic.twitter.com/TomAVyEWgn

— Pavan Jha (@p1j) May 22, 2021

1975 में म्यूजिक इंडस्ट्री में आए थेविजय पाटिल और उनके बड़े भाई सुरेंद्र पाटिल ने 1975 में राम लक्ष्मण नाम से म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन ‘एजेंट विनोद’ (1976) का म्यूजिक देने के बाद सुरेंद्र पाटिल का निधन हो गया था। इसके बाद विजय पाटिल ने राम लक्ष्मण नाम से ही अपनी संगीत यात्रा आगे बढ़ाई। उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं, मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया था, जिनमें दादा कोंडके के निर्देशन में बनी ‘पांडू हवालदार’ (1975) जैसी फिल्में शामिल हैं।

‘मैंने प्यार किया’ से मिला था बड़ा ब्रेकराम लक्ष्मण को सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बड़ा ब्रेक मिला था। इसके लिए उन्हें बेस्ट म्यूजिक कंपोजर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। साथ ही यह ऐसी पहली फिल्म बनी थी, जिसने संगीत की तीन बड़ी कैटेगरी (बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर और बेस्ट लिरिक्स) अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म ने 11 नॉमिनेशन में से रिकॉर्ड 6 फिल्मफेयर (संगीत के तीन के अलावा बेस्ट फिल्म, बेस्ट मेल डेब्यू, बेस्ट फीमेल डेब्यू) अपने नाम किए थे।

राम लक्ष्मण के संगीत से सजी कुछ फिल्में

एजेंट विनोद (1976)मैंने प्यार किया (1989)100 डेज (1991)हम आपके हैं कौन (1994)हम साथ-साथ हैं (1999)खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

पत्रकार कमाल ख़ान नहीं रहे

News Blast

मजदूरों की मदद में लगे सोनू सूद से महिला ने कहा,’ढाई महीने से पार्लर नहीं गई, प्लीज पहुंचा दो’, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

News Blast

सोशल मीडिया पर छाया KGF का टीजर: 2 दिन में टीजर मिले 13 करोड़ से ज्यादा व्यू, ऋतिक रोशन बोले- क्या खूब ट्रेलर है

Admin

टिप्पणी दें