May 15, 2024 : 5:37 PM
Breaking News
राज्य

Coronavirus India Live: डॉ. हर्षवर्धन आज करेंगे कोरोना पर चर्चा, इन राज्यों के मंत्रियों से होंगे रूबरू

[ad_1]

11:34 AM, 21-May-2021

मणिपुर: कोविड से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए बनाया गया शेल्टर
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने अनाथ बच्चों के रहने के लिए बनाए गए सेल का दौरा किया। यहां वो बच्चे रहेंगे, जिन्होंने कोरोना महामारी की वजह से अपने माता-पिता को खो दिया है।

Imphal: Manipur Chief Minister Biren Singh visited #COVID19 Grievance cell for children who lost their parents during coronavirus pandemic yesterday pic.twitter.com/yXRhx96xtg

— ANI (@ANI) May 21, 2021

11:19 AM, 21-May-2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस पर टीम-9 के साथ बैठक की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस पर टीम-9 के साथ बैठक की। #COVID19 pic.twitter.com/KbWDK2pvwi

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2021

11:11 AM, 21-May-2021

आज कर्नाटक को मिलेंगी कोविशील्ड की दो लाख खुराकें
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि आज राज्य को कोविशील्ड की दो लाख खुराकें मिलेंगी। 

Karnataka will receive 2 lakh doses of Covishield today. So far we’ve received 1,24,20,510 doses incl 1,13,26340 (1,01,60,060 Covisheid&11,66,280 covaxin) from GoI & 10,94,170 (9,50,000 covishield&1,44,170 covaxin) from state procurement: Karnataka Health Minister pic.twitter.com/2f8d6aPckV

— ANI (@ANI) May 21, 2021

11:00 AM, 21-May-2021

जम्मू: सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मिला ब्लैक फंगस का एक मामला
जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ब्लैक फंगस का एक मामला सामने आया है। 

Jammu & Kashmir: One case of Black fungus reported in Government Medical College and Hospital in Jammu, says Dr Shashi Sudan, Principal GMC Jammu

— ANI (@ANI) May 21, 2021

10:54 AM, 21-May-2021

जिलों से मिल सुझावों की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयार की सूची
18 और 20 मई को जिलाधिकारियों और राज्य के मुख्यमंत्रियों की प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बैठक में रखे गए सुझावों की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सूची तैयार की है। इस सूची में जिलाधिकारियों की ओर से किए गए इनोवेशन और अच्छे कामों को शामिल किया गया है।

Union Health Ministry lists some of innovations & best practices shared by the Districts with PM Modi during interaction on 18th & 20th May with States, District Collectors and Municipal Commissioners on Public Response to COVID Management pic.twitter.com/2Y3Z0IQSJu

— ANI (@ANI) May 21, 2021

10:32 AM, 21-May-2021

इन राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ डॉ. हर्षवर्धन करेंगे बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में गोवा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री और अंडमान और निकोबार आइलैंड, चंडीगढ़, दादरा नागर हवेली, दमन और दीव, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और लक्षद्वीप के राज्यपाल शामिल होंगे।

Union Health Min Dr Harsh Vardhan to chair a meeting on COVID19 situation & vaccination progress with Health Ministers of Chhattisgarh, Goa, Himachal Pradesh, Puducherry&LG’s/Administrator of A&N Islands, Chandigarh, Dadra Nagar Haveli, Daman & Diu, J&K, Ladakh & Lakshadweep pic.twitter.com/rWzK32qebh

— ANI (@ANI) May 21, 2021

09:09 AM, 21-May-2021

कोयंबटूर: मंदिर में कोरोना देवी की पूजा करते पुजारी
तमिलनाडु के कोयंबटूर में पुजारियों ने एक मंदिर में कोरोना देवी की पूजा की। मंदिर के एक पुजारी ने कहा कि हम रोजाना कोरोना देवी की पूजा करते हैं ताकि वो हम पर दया करें और हमें इस संकट से बाहर निकालें।

 

Tamil Nadu: Priests offer special prayer to ‘Corona Devi’ in a temple in Coimbatore to contain the spread of #COVID19

“We are continuously praying to ‘Corona Devi’ to show mercy on us and help us get rid of this virus,” said Temple Priest (19.05) pic.twitter.com/wWu8wFm9xt

— ANI (@ANI) May 21, 2021

08:54 AM, 21-May-2021

असम: अगले 15 दिन तक एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा पर रोक

असम में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नया आदेश जारी करते हुए जानकारी दी कि 21 मई यानी आज से राज्य में अंतर जिला यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस दौरान केवल जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी।

08:32 AM, 21-May-2021

कर्नाटक: कालाबुरागी नगर निगम ने 24*7 ऑटो एंबुलेंस सेवा शुरू की
कर्नाटक में कालाबुरागी नगर निगम ने कोविड -19 मरीजों के लिए 24*7 ऑटो एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। नगर निगम के अधिकारी ने जानकारी दी कि कई बार एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाती है, तो ऐसे में हमारी मुफ्त सेवा से लोगों को मदद मिलेगी। तीन ऑटो दिन में चलते हैं और दो ऑटो रात में चलते हैं।

 

Karnataka | Kalaburagi City Corporation has launched 24*7 auto ambulance service for COVID patients. “Sometimes ambulances don’t reach on time, with our free service people can get instant help. Three autos to ply in noon & two at night,” said Commissioner Snehal Lokhande(20.05) pic.twitter.com/Tk9OW36rSm

— ANI (@ANI) May 21, 2021

08:18 AM, 21-May-2021

गुजरात: 36 शहरों में 28 मई तक नाइट कर्फ्यू

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एलान किया है कि 28 मई तक राज्य के 36 शहरों में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

08:04 AM, 21-May-2021

Live: डॉ. हर्षवर्धन आज करेंगे कोरोना पर चर्चा, इन राज्यों के मंत्रियों से होंगे रूबरू

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जल्दी निजात मिलना मुश्किल लग रहा है। हर दिन लाखों की संख्या में आने वाले मामले भले ही अब धीरे-धीरे कम हो रहे हों लेकिन संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है। दूसरी तरफ टीकाकरण कमजोर होने से संक्रमण के ज्यादा फैलने की चिंता है। इस संकट के दौर कोरोना वायरस के साथ-साथ एक और नई बीमारी सामने आई है, जिसका नाम है ब्लैक फंगस। हालांकि ब्लैक फंगस के मामले देश के कई राज्यों में फैल रहे हैं। इतना ही नहीं ब्लैक फंगस के अलावा अब व्हाइट फंगस नाम की भी एक बीमारी फैलने लगी है। ऐसे में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों पर और बोझ पड़ने लगा है। इसके अलावा देश में टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। कई जगह कोरोना वैक्सीन खत्म हो जाने की वजह से टीकाकरण रुक गया है। वहीं कई राज्यों में कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी रखा गया है।



[ad_2]

Related posts

मानसून सत्र: अध्यादेश से जुड़े विधेयकों के नाम होगा अगला हफ्ता, विपक्ष दिखा रहा कड़े तेवर

News Blast

MP News: मेडिकल की पढ़ाई से कोई नाता नहीं, फर्जी दस्तावेजों से आयुष विभाग में बन बैठी सरकारी डॉक्टर

News Blast

IND vs ENG 4th Test LIVE Score: इंग्लैंड पर बढ़त बनाने के इरादे से उतरा भारत, आज खेल का दूसरा दिन

Admin

टिप्पणी दें