May 5, 2024 : 8:51 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में: पिछले 24 घंटे में 7.83 लाख केस आए; 13 हजार से ज्यादा की जान गई, इनमें 47% मौतें सिर्फ भारत और ब्राजील में

[ad_1]

Hindi NewsInternationalCoronavirus Outbreak Vaccine Latest Update; USA Brazil Russia UK France Cases And Deaths From COVID 19 Virus

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

वॉशिंगटन/साओ पाउलो22 मिनट पहले

कॉपी लिंक

दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन दुनिया में 7.83 लाख नए केस आए। इस दौरान 13,022 लोगों की मौत हुई। कोरोना का कहर सबसे ज्यादा भारत और ब्राजील में देखा जा रहा है। शनिवार को दुनिया में हुई कुल मौतों के 47% मामले भारत और ब्राजील में रिकॉर्ड किए गए। भारत में 4,133 और ब्राजील में 2,091 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई।

बड़े देशों में सिर्फ भारत में नए केस बढ़ रहेकोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित और आबादी के लिहाज से बड़े देशों में सिर्फ भारत में नए केस बढ़ रहे हैं। इस हफ्ते की बात की जाए तो देश में 7% मरीज बढ़े हैं। इस दौरान अमेरिका में 17 और ब्राजील में 2% मामले कम हो गए। यही दोनों देश अब तक कुल केस में भारत से आगे थे। पिछले महीने भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया था।

नेपाल में 90% मरीज बढ़ेसबसे ज्यादा हैरान करने वाले आंकड़े पड़ोसी देश नेपाल के हैं। यहां पिछले हफ्ते मरीजों की संख्या में 90% इजाफा हुआ है। यहां अब तक कुल 54,416 केस मिल चुके हैं। इनमें से 28,586 इस हफ्ते मिले हैं। देश में हालात भयावह हो चुके हैं।

इंग्लैंड ने नेपाल, मालदीव और तुर्की को रेड लिस्ट में डालाइंग्लैंड ने विदेश यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों पर ढील देना शुरू कर दिया है। पुर्तगाल और इजराइल समेत 12 देशों को यहां ग्रीन लिस्ट में डाला गया है। वहीं, नेपाल, मालदीव और तुर्की को रेड लिस्ट में डाला गया है। यानी इन देशों की यात्रा करने से लोगों को मना किया गया है। ऐसे ही ग्रीन लिस्ट वाले देशों में जाने के लिए किसी इजाजत की जरुरत नहीं होगी और ना ही वापस आने पर क्वारैंटाइन करना होगा। यह नियम 17 मई से लागू होंगे।

अब तक 15.83 करोड़ केसदुनिया में कोरोना के अब तक 15.83 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 32.96 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 13.66 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.92 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.91 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 1.07 लाख लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देशसंक्रमितमौतेंठीक हुएअमेरिका33,454,581595,58826,405,871भारत22,295,911242,39818,311,498ब्राजील15,150,628421,48413,677,668फ्रांस5,767,959106,2774,833,157तुर्की5,016,14142,7464,691,224रूस4,871,843112,9924,488,615ब्रिटेन4,433,090127,6034,245,744इटली4,102,921122,6943,590,107स्पेन3,567,40878,7923,248,010जर्मनी3,519,25085,2523,147,100

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक ने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा, कहा- एजेंसियां उन्हें कैद करके रख रहीं हैं, कहीं नहीं जा सकता

News Blast

पूर्व सुरक्षा अफसरों की चिंता, राष्ट्रपति खुफिया सूचनाएं सार्वजनिक या बेच भी सकते हैं

News Blast

अफगानिस्तान में हिंसा पर UN की रिपोर्ट:इस साल जनवरी से जून तक 1659 लोगों की मौत और 3254 घायल, 2020 की तुलना में यह 47% ज्यादा

News Blast

टिप्पणी दें