May 22, 2024 : 8:40 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

असम के नए मुख्यमंत्री पर मंथन: ​​​​​​​सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा आज दिल्ली पहुंचेगे; नड्‌डा के साथ मीटिंग में अंतिम मुहर लगेगी

[ad_1]

Hindi NewsNationalAssam New Chief Minister Live Update Likely Sarbananda Sonowal And Himanta Sarma Meeting With JP Nadda

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली40 मिनट पहले

कॉपी लिंक

असम में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी कर ली है। चुनाव के नतीजे आने के एक हफ्ते बाद भी राज्य में नेतृत्व को लेकर सस्पेंस जारी है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में भाजपा को जीत मिली। हालांकि उनके कैबिनेट मंत्री और राज्य के बड़े नेता हेमंत बिस्वा सरमा भी मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं।

इसी के मद्देनजर दोनों नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है। यहां दोपहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोनों के साथ अहम मीटिंग करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि मीटिंग के बाद ही मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

असम में भाजपा+ ने जीती 75 सीटेंअसम में तीन चरणों में हुए चुनाव में भाजपा गठबंधन को 75 सीटें मिली हैं। यह आंकड़ा बहुमत से अधिक है। भाजपा की इस जीत ने असम में इतिहास रच दिया, क्योंकि उससे पहले यहां 70 साल में कभी किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी नहीं की।

NRC-CAA से भाजपा को नुकसान नहींइन नतीजों ने यह बता दिया कि NRC यानी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स और CAA यानी सिटिजन अमेंडमेंटशिप एक्ट का मुद्दा भाजपा को नुकसान नहीं पहुंचा पाया। यह दावा इसलिए भी पुख्ता हो जाता है, क्योंकि पिछली बार 12 सीटें जीतकर भाजपा को सत्ता दिलाने में मदद करने वाले बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट इस बार कांग्रेस और लेफ्ट के साथ था। इसके बावजूद भाजपा को नुकसान नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

मोदी और केजरीवाल के दावे हैं कि सब चंगा, लेकिन कुछ भी नॉर्मल नहीं

News Blast

किसान आंदोलन LIVE: किसानों का सिंघु बॉर्डर पर डटे रहने का फैसला, रोज 11 बजे तय करेंगे आगे की रणनीति

Admin

लॉकडाउन के कारण पहली बार ओलिंपियन आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़ा लाइव वर्कआउट कर रहे, सिंधु बोलीं- लोग फिटनेस पर ध्यान दें

News Blast

टिप्पणी दें