May 17, 2024 : 3:35 PM
Breaking News
टेक एंड ऑटो

वैक्सीनेशन सेंटर पता करने का सबसे आसान तरीका: इन 7 स्टेप्स को फॉलो कर जानें सबसे नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर, 9013151515 पर लिखकर भेजें नमस्ते

[ad_1]

Hindi NewsTech autoWhatsApp Chatbot MyGov Corona Helpdesk Now Lets You Find Nearest COVID 19 Vaccination Centre: How To Use, Other Details

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली16 घंटे पहले

कॉपी लिंकहेल्पडेस्क हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है। हालांकि, इसकी डिफॉल्ट लेंग्वेज अंग्रेजी है। (फाइल) - Dainik Bhaskar

हेल्पडेस्क हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है। हालांकि, इसकी डिफॉल्ट लेंग्वेज अंग्रेजी है। (फाइल)

कई राज्यों में 1 मई से 18 से 45 साल के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। वैक्सीनेशन से पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है, लेकिन जो लोग रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं। वे आधारकार्ड के जरिए वैक्सीनेशन करा सकते हैं। यदि आपको अपने घर के नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में नहीं पता है, तो इसे आप वॉट्सऐप की मदद से ढूंढ सकते हैं। वॉट्सऐप ने चैटबॉट MyGov Corona Helpdesk शुरू की है। इसके जरिए कोई भी अपने निकटतम वैक्सीनेशन सेंटर का पता लगा सकता है।

MyGovIndia ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है। सरकार ने लिखा है कि वॉट्सऐप पर MyGov Corona Helpdesk अब लोगों को नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में बताएगा। हेल्पडेस्क हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है। हालांकि, इसकी डिफॉल्ट लेंग्वेज अंग्रेजी होगी।

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का पता लगाने इन 7 स्टेप्स को करें फॉलो

1. सबसे पहले अपने फोन में 9013151515 नंबर सेव करें। इसे किसी भी नाम से सेव कर सकते हैं।2. नंबर सेव होने के बाद अपने वॉट्सऐप अकाउंट को ओपन करें। आप इसे वेब वर्जन में भी ओपन कर सकते हैं।3. अब सेव किए गए नंबर यानी 9013151515 के चैट बॉक्स पर जाएं। यहां Hi, Hello या Namaste लिखकर सेंड करें।4. अब चैटबॉट आपको 9 ऑप्शन्स का रिप्लाई करेगा। वैक्सीनेशन की जानकारी के लिए 1 लिखकर सेंड करें।5. अब चैटबॉट आपको 2 ऑप्शन देगा। आपको सेंटर की जानकारी के लिए 1 लिखकर सेंड करना होगा।6. अब अपने एरिया या शहर का पिन कोड डालें। आपको वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी मिल जाएगी।7. आपका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तब चैटबॉट CoWIN पोर्टल का लिंक भी देगा। यहां से आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

Samsung Galaxy M42 5G Is Getting Low Price On Amazon Smartphone Upgrade Sale, Know What Offers

Admin

रियलमी C12 को चुनौती देगा टेक्नो का नया स्पार्क पावर 2 एयर स्मार्टफोन, 8499 रुपए में मिलेगा 7 इंच डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी

News Blast

अगर डिलीट हो गए हैं व्हाट्सएप मैसेज, तो न हों परेशान, ऐसे करें रिकवर

News Blast

टिप्पणी दें