- Hindi News
- Career
- DU Sarkari Naukri Field Assistant And More Recruitment 2021 Delhi University Notification Vacancies Check Vacancy Details And How To Apply
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली यूनिवर्सिटी में विभिन्न 1145 नॉन- टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी होने वाली है। ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 28 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक कैंडिडेट इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.nta.nic.in या du.ac.in के जरिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
पदों की संख्या- 1145
पद | संख्या |
हिन्दी ट्रांसलेटर | 2 |
जूनियर इंजीनियर | 10 |
असिस्टेंट मैनेजर गेस्ट हाउस | 1 |
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट | 05 |
नर्स | 07 |
जूनियर वर्क असिस्टेंट (इंजीनियरिंग सर्विस) | 35 |
मेडिकल ऑफिसर | 15 |
असिस्टेंट रजिस्ट्रार | 06 |
सीनियर असिस्टेंट | 45 |
योग आर्गेनाइजर | 01 |
असिस्टेंट | 80 |
स्टेनोग्राफर | 77 |
लाइब्रेरी अटेंडेंट | 109 |
लैब अटेंडेंट | 152 |
इंजीनियरिंग अटेंडेंट (इलेक्ट्रिक खलासी, बेलदार) | 52 |
सिक्योरिटी ऑफिसर | 01 |
लैब असिस्टेंट | 53 |
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट | 58 |
टेक्निकल असिस्टेंट | 51 |
प्राइवेट सेक्रेटरी | 02 |
योग्यता
इन पदों के लिए 10वीं- 12वीं पास, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर आवेदन कर सकते हैं। पदानुसार योग्यता की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की उम्र 27 साल से 45 साल के बीच होनी चाहिए। पदों के मुताबिक आयु सीमा की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस
- जनरल- 1000 रुपए
- OBC / EWS- 800 रुपए
- SC / ST / PH- 600 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट 28 अप्रैल से पहले ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें