May 3, 2024 : 4:58 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना देश में: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.54 लाख नए संक्रमित मिले, 2806 लोगों की मौत हुई; राहत की बात कि 2.18 लाख ठीक भी हुए

[ad_1]

Hindi NewsNationalLockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली44 मिनट पहले

देश में कोरोना की दूसरी लहर दिन-ब-दिन खतरनाक होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार 533 नए संक्रमित सामने आए। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान 2,806 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। राहत की बात ये है कि रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 2 लाख 18 हजार 561 लोगों ने कोरोना को मात दी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.54 लाखबीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,806बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.18 लाखअब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.73 करोड़अब तक ठीक हुए: 1.42 करोड़अब तक कुल मौत: 1.95 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 28.07 लाख

एक्टिव मरीज अब 28 लाख के पारदेश में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या 28 लाख के पार हो गई है। अभी देश में ऐसे 28 लाख 7 हजार 333 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

बीते 24 घंटों में 14 राज्यों में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 66,191 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद कर्नाटक और यूपी में 34 हजार से ज्यादा, केरल और दिल्ली में 22 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।तमिलनाडु, बंगाल, राजस्थान ऐसे राज्य हैं, जहां यह संख्या 15 हजार से ज्यादा है। चुनावी राज्य बंगाल में तो एक दिन में 15,889 मरीजों का नया रिकॉर्ड बन गया है। गुजरात और तेलंगाना में भी रविवार को पुराने रिकॉर्ड टूट गए।कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इन चार जिलों के नाम कांगड़ा, उना, सोलन और सिरमौर है। इनमें 27 अप्रैल से 10 मई तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। ये फैसला एक बैठक में लिया गया है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर रहे थे।सऊदी अरब के दमाम बंदरगाह से रविवार को 4 क्रायोजेनिक टैंक में 80 टन ऑक्सीजन का जत्था भारत के लिए रवाना हुआ। ये जत्था जल्द मुंद्रा बंदरगाह पहुंचेगा। अदाणी समूह की अगुवाई में यह जत्था लाया जा रहा है। दूसरी ओर कांडला पोर्ट पर रविवार को ही मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने के उपयोग में आने वाले पाइप का जत्था भी आ पहुंचा। हजीरा पोर्ट से एमवी हाय नाम 86 नामक जहाज कांडला पहुंचा।

सऊदी अरब के दमाम बंदरगाह से रविवार को 4 क्रायोजेनिक टैंक में 80 टन ऑक्सीजन का जत्था भारत के लिए रवाना हुआ। ये जत्था जल्द मुंद्रा बंदरगाह पहुंचेगा। अदाणी समूह की अगुवाई में यह जत्था लाया जा रहा है। दूसरी ओर कांडला पोर्ट पर रविवार को ही मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने के उपयोग में आने वाले पाइप का जत्था भी आ पहुंचा। हजीरा पोर्ट से एमवी हाय नाम 86 नामक जहाज कांडला पहुंचा।

प्रमुख राज्यों के हाल1. महाराष्ट्रयहां रविवार को 66,191 लोग संक्रमित पाए गए। 61,450 लोग रिकवर हुए और 832 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 42 लाख 95 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 35.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 64 हजार 760 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 98 हजार 354 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेशयहां रविवार को 35,311 लोग संक्रमित पाए गए। 25,633 लोग रिकवर हुए और 206 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10 लाख 86 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7 लाख 77 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,165 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 97 हजार का इलाज चल रहा है।

3. दिल्लीदेश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 22,933 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 21,071 लोग ठीक हुए और 350 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 27 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 18 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,248 मरीजों की मौत हो चुकी है। 94,592 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़यहां रविवार को 12,666 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,595 लोग ठीक हुए और 190 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 52 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 21 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,310 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 23 हजार का इलाज चल रहा है।

5. गुजरातराज्य में रविवार को 14,296 लोग संक्रमित मिले। 6,727 लोग रिकवर हुए और 157 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 96 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 74 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,328 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,15,006 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेशरविवार को राज्य में 13,601 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,324 लोग ठीक हुए और 92 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 99 हजार 304 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4लाख 02 हजार 623 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,133 लोगों की मौत हो चुकी है। 91,548 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

गुड़गांव में आज से शुरू हुआ रेपिड एंटीजन टेस्ट, 15 मिनट में पता चलेगा संक्रमण है या नहीं

News Blast

UP Elections-उत्‍तर प्रदेश में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए नामांकन कल से, इन बातों का रखना होगा ध्‍यान

News Blast

जिसके पास फीस भरने के पैसे नहीं थे, आज 200 करोड़ टर्नओवर वाली कंपनी के मालिक हैं

News Blast

टिप्पणी दें